IPL 2022, LSG vs RCB: एलिमिनेटर मुकाबले में बैंगलोर की टीम के सामने लखनऊ की टीम में होगा ये बदलाव, इन 2 दिग्गजों को मिलेगा मौका

By Akash Ranjan On May 25th, 2022
IPL 2022, LSG vs RCB: एलिमिनेटर मुकाबले में बैंगलोर की टीम के सामने लखनऊ की टीम में होगा ये बदलाव, इन 2 दिग्गजों को मिलेगा मौका

आईपीएल 2022 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 25 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच में बतौर कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) और फाफ डु प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) आमने-सामने होंगे। एलिमिनेटर मुकाबले में हारने वाली टीम आईपीएल 2022 से बाहर हो जाएगी। वहीं जीतने वाली टीम को क्वॉलीफायर मुकाबले में हारने वाली टीम के साथ एक और मैच खेलने का मौका मिलेगा। एलिमिनेटर मुकाबले के लिए आइए जानते है लखनऊ की टीम में क्या हो सकता है बदलाव।

लखनऊ की टीम का शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2022 की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। केएल राहुल (KL RAHUL) की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने टूर्नामेंट के लीग स्टेज में 14 मुकाबले में से 9 जीत हासिल करने में सफल रही है। हालाँकि, इस सीज़न की शुरुआत में लखनऊ को आरसीबी से दोनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने लीग स्टेज के पिछले कुछ मैचों में जिस तरह से कमबैक किया है, वह आरसीबी के लिए चुनौती भरा हो सकता है।

एलिमिनेटर में इस खिलाड़ी को मिलेगी प्लेइंग-11 में जगह

लखनऊ सुपर जायंट्स ने लीग स्टेज के दौरान आखिरी गेम में तीन बदलाव किए थे। केएल राहुल ने कृष्णप्पा गौतम और इविन लुईस की वापसी के साथ मनन वोहरा को प्लेइंग-11 (LSG vs RCB Playing XI) में मौका दिया था। हालाँकि, कृष्णप्पा गौतम निश्चित रूप से कुणाल पांड्या की प्लेइंग-11 में इंट्री के साथ ही वह बाहर हो जाएंगे।

पिछले मुकाबले में क्रुणाल पंड्या निगल के कारण टीम से बाहर हो गए थे। हालाँकि, एविन लुईस और मनन वोहरा के स्पॉट को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि उन्हें पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में, उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका मिले, इसकी सम्भावना बेहद कम है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की संभावित प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी/करण शर्मा, जेसन होल्डर, दुष्मंथ चमीरा, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, आवेश खान

Tags: एलिमिनेटर, रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर, लखनऊ सुपर जाएंट्स,
Exit mobile version