IPL 2022, LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जाएंट्स और केकेआर के बीच प्लेऑफ की जंग में क्या भूमिका निभाएगा मौसम? जानिए अहम मैच की मौसम रिपोर्ट

आईपीएल 2022 का 66वां मुकाबला पिछले साल की फाइनलिस्ट कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। दोनों टीमें इस सीजन एक मुकाबला पहले ही खेल चुकी हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 75 रन से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, इस सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अबतक कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 में जीत दर्ज की है जबकि 5 मुकाबलों में हार का मुहं देखना पड़ा है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स का पलड़ा है भारी

आईपीएल 2022 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 75 रनों से करारी शिकस्त दी। दोनों टीमों के बीच यह शनिवार को खेला जाने वाला डबल हेडर का दूसरा मुकाबला था। इस मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने क्विंटन डी कॉक की अर्धशतकीय और दीपक हूडा की 41 रनों की आतिशी पारी के बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाये। इसके जवाब में कोलकाता नाईट राइडर्स महज 101 रन पर ऑल आउट हो गई।
दोनों टीमों के लिए जीत सबसे ज़रूरी

पिछले साल की फाइनलिस्ट कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने इस सीजन में अब तक 13 में से 6 मैच जीते हैं और वह अंक तालिका में छठे पायदान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए ये सीजन अच्छा रहा है हालांकि हाल के दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और उन्होंने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 8 जीतकर यह टीम तीसरे पायदान पर है।
मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

18 मई बुधवार को मुंबई में शाम के समय होने वाले इस मैच में मौसम भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। वैसे तो इस मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन मैच के दौरान दर्शकों और खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। Weather.com के अनुसार, मैच डे वाले दिन मुंबई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्शियस रहने वाला है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्शियस रहने वाला है।
अब तक आईपीएल 2022 में अक्सर टीमों को ओस के चलते टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते हुए देखा गया है। ऐसे में इस मुकाबले में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करती हुई नज़र आ सकती है। इसी के साथ 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी जबकि 67 प्रतिशत तक ह्यूमिडिटी यानी उमस के रहने की संभावना है। जिसके चलते कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में 10 परसेंट बारिश के भी आसार हैं। ऐसे में बारिश इस अहम मैच में रुकावट की वजह भी बन सकती है।
Tags: कोलकाता नाईट राइडर्स, मौसम रिपोर्ट, लखनऊ सुपर जाएंट्स,