IPL 2022, LSG vs KKR: कोलकाता को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ में जगह पक्की की, 3 टीमें हुई रेस से बाहर

By Twinkle Chaturvedi On May 19th, 2022
IPL 2022, LSG vs KKR: कोलकाता को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ में जगह पक्की की, 3 टीमें हुई रेस से बाहर

आईपीएल 2022 का 66वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के बीच 18 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY PATIL STADIUM)  में 7ः30 बजे से खेला गया। केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) के बल्ले के 140 रनों की नाबाद पारी की मदद से लखनऊ ने 20 ओवर में 210 रनों का पहाड़ कोलकाता के सामने खड़ा कर दिया। केकेआर 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर  208 रन ही बना पायी। लखनऊ ने 2 रनों से यह रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया है।

गेंद और बल्ले के शानदार प्रदर्शन से लखनऊ सुपर जायंट्स पहुंची प्लेऑफ में

केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला खूब रंग लाया। क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने 20 ओवर में 210 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। केकेआर का कोई भी गेंदबाज़ एक विकेट भी निकाल पाने में असक्षम रहे हैं।

गेंदबाजी में मोहसिन खान ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम की। आखिरी ओवर तक आते-आते गेम लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथ से फिसलता दिख रहा था। लेकिन मार्कस स्टॉइनिस ने आखिरी ओवर में रन तो दिए लेकिन रिंकु सिंह और उमेश यादव के विकेट चटकाकर अपनी टीम को जीत दिलवाकर प्लेऑफ की तरफ ले गए।

पाइंट्स टेबल में अब भी गुजरात टाइटंस टॉप पर है

गुजरात टाइटंस (GT) 13 मैचों में 10 जीत और 20 अंकों के साश अब भी पाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ जीत से 14 मैचों में 18 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर आ गयी है। गुजरात और लखनऊ दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।

पाइंट्स टेबल-

पाइंट्स टेबल में  13 मैचों में 16 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स (RR) तीसरे पायदान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) 13 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे पायदान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 13 मैचों में 14 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर हैं। अब प्लेऑफ में बची दो जगहों के लिए इन तीनों टीमों के बीच जंग देखने को मिलेगा।

 

Tags: आईपीएल 2022, केएल राहुल, गुजरात टाइटंस, पाइंट्स टेबल, लखनऊ सुपर जाएंट्स,
Exit mobile version