आईपीएल 2022 का 66वां मुकाबला पिछले साल की फाइनलिस्ट कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। दोनों टीमें इस सीजन एक मुकाबला पहले ही खेल चुकी हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 75 रन से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, इस सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अबतक कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 में जीत दर्ज की है जबकि 5 मुकाबलों में हार का मुहं देखना पड़ा है।
लखनऊ की टीम प्ले-ऑफ से महज़ एक जीत दूर

लखनऊ की टीम प्ले-ऑफ में जगह पक्की करने से एक कदम दूर है। टीम के 13 मैचों में 16 अंक है और इस मैच में जीत से उसका प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जायेगा। पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को राजस्थान रॉयल्स ने 24 रन से करारी शिकस्त दी थी। इस मुकाबले में दीपक हुडा को छोड़ बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे थे।
178 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स महज 158 रन ही बना सकी थी। हालाँकि, टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए महज एक मुकाबला जीतना है। ऐसे में, केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स यह मुकाबला जीतना चाहेगी।
लखनऊ को वापस लौटना होगा जीत की पटरी पर

लखनऊ की टीम को पिछले दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी। कप्तान केएल राहुल पिछले तीन मैचों में बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे है। यही हाल अनुभवी क्विंटन डिकॉक का भी है।
उन्होंने पिछली दो पारियों में 11 और सात रन ही बनाए हैं। पिछले कुछ मैचों में दीपक हुड्डा ने जिम्मेदारी वाली पारी खेली है जो सबसे बड़ी सकारात्मक चीज है। वहीं, युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी का खराब फॉर्म जारी है। वह अपने पिछले पांच में से चार पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं।
लखनऊ सुपर जाएंट्स की संभावित प्लेइंग-XI

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर),दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, कुणाल पंड्या, आयुष बदोनी/करण शर्मा, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, अवेश खान
