IPL 2022, LSG vs KKR: टॉप 2 में जाने के लिए इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी लखनऊ सुपर जाएंट्स, टीम में दिखेगा बड़ा बदलाव

By Akash Ranjan On May 18th, 2022
IPL 2022, LSG vs KKR: टॉप 2 में जाने के लिए इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी लखनऊ सुपर जाएंट्स, टीम में दिखेगा बड़ा बदलाव

आईपीएल 2022 का 66वां मुकाबला पिछले साल की फाइनलिस्ट कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। दोनों टीमें इस सीजन एक मुकाबला पहले ही खेल चुकी हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 75 रन से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, इस सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अबतक कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 में जीत दर्ज की है जबकि 5 मुकाबलों में हार का मुहं देखना पड़ा है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की ये होगी सलामी जोड़ी

आईपीएल 2022 की शुरुआत से लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल टीम के लिए पारी की शुरुआत कर रहे है। ऐसा करते हुए केएल राहुल ने कई मुकाबलों में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। राहुल ने अब तक 13 मैचों में 469 रन बनाए हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में से एक हैं।

उन्होंने 2 अर्धशतक और 2 शतक भी लगाए हैं। राहुल के साथ क्विंटन डी कॉक अगले मैच में टीम के लिए दूसरे सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर होंगे। डी कॉक टीम के लिए ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन डी कॉक को स्ट्राइक रोटेट करना भी बखूबी आता है।

लखनऊ के लिए गेंदबाजी करते दिखेंगे ये खिलाड़ी

लखनऊ के लिए जेसन होल्डर अगले मैच में टीम के लिए तेज गेंदबाजों में से एक हो सकते हैं। उन्होंने अब ताज इस सीजन डेथ ओवर्स में किफायती गेंदबाज़ी की हैं। अगले मैच में टीम के लिए होल्डर का साथ देंगे दुष्मंथा चमीरा। चमीरा लखनऊ के लिए बॉलिंग डिपार्टमेंट में एक अच्छा विकल्प हो सकते है।

होल्डर और चमीरा का साथ देने के लिए टीम के पास आवेश हैं। अगले मैच में आवेश खान टीम के लिए एक और तेज गेंदबाज हो सकते हैं। ख़ास बात है कि आवेश लखनऊ के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की संभावित प्लेइंग-XI

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर),दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, कुणाल पंड्या, आयुष बदोनी/करण शर्मा, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, अवेश खान

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स,
Exit mobile version