IPL 2022: दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में क्या सच में लसिथ मलिंगा ने जीत की पहले की थी भविष्यवाणी? देखिये इस वायरल वीडियो में

आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में संजू सैमसन (Sanju Samson) की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 7 विकेट से मात दे दी। इस जीत के साथ आरआर ने 14 साल के वनवास कटाने के बाद पहली बार फाइनल में पहुंच गई। राजस्थान ने आखिरी फाइनल शेन वॉर्न की अगुवाई में 2008 में खेला था और इस दौरान टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी।
अब सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में लसिथ मलिंगा ने पहले ही राजस्थान की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी।
Lasith Malinga ने पहले ही जीत की कर दी भविष्यवाणी
He believed. We believed. 💗
@ninety9sl | #RRvRCB pic.twitter.com/API3plcsGD
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 27, 2022
राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 जीतने के बाद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लसिथ मलिंगा का यह वीडियो पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लसिथ मलिंगा ने पहले ही राजस्थान की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी। उनकी यह बात एक दम सच साबित हो गई है। वीडियो में राजस्थान के तेज बॉलिंग कोच (Lasith Malinga) यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि ‘स्टेडियम काफी अच्छा लग रहा है, सेमीफाइनल के लिए अनुकूल है और कल रात राजस्थान जीतेगी।’
राजस्थान रॉयल्स का शानदार प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन काफ़ी शानदार रहा है। मेगा ऑकशन में टीम ने काफी समझदारी दिखाते हुए मुख्य खिलाड़ियों को इस बार अपने खेमे में शामिल किया था। आरसीबी में इस बार युजवेंद्र चहल और आर अश्विन के रूप में दो बड़े स्पिनर थे, वहीं तेज गेंदबाजी का डिपार्टमेंट ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा ने संभाला।
लीग स्टेज के 14 में से 9 मुकाबले जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। पहले क्वालीफायर में टीम को गुजरात टाइटंस के हाथों भले ही हार का सामना करना पड़ा था, मगर यह टीम कमबैक करना जानती है। अब 29 मई को संजू सैमसन की टीम खिताबी भिड़ंत के लिए हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के सामने होगी।
फाइनल में गुजरात से होगी अब टक्कर भिड़ेगी
आईपीएल के 15वें सीजन का फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 29 मई को टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
Tags: आईपीएल 2022, क्वालीफायर, राजस्थान रॉयल्स, लसिथ मलिंगा,