IPL 2022, KKR vs MI: जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने इन 2 खिलाड़ियो को दिया पूरा श्रेय, अगले मैच को लेकर दिया बड़ा संकेत

By Aditya tiwari On April 7th, 2022
IPL 2022, LSG vs KKR: श्रेयस अय्यर ने इन 2 खिलाड़ियो को बताया हार का जिम्मेदार, बताया कैसे टीम कर रही है लगातार गलती

आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 14वां मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पर कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) ने 20 ओवर में 161 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने इन 2 खिलाड़ियो को सफलता का श्रेय दिया है.

श्रेयस अय्यर ने इन 2 खिलाड़ियो को दिया जीत का श्रेय

ipl-2022-kkr-vs-mi SHREAYS IYER

इस सीजन में श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की टीम ने तीसरा मैच जीता है. इस जीत का श्रेय इन 2 खिलाड़ियो को देते हुए कप्तान अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

“ असाधारण! जिस तरह से वह (कमिंस) गेंद को हिट कर रहे थे, मुझे विश्वास नहीं हो रहा था. क्योंकि कल नेट्स में वो लगातार आउट हो रहे थे,  मैं उनके बगल में नेट्स में बल्लेबाजी कर रहा था. टाइमआउट के दौरान, वेंकटेश को मैंने क्रीज पर टिके रहने को बोला और कमिंस को बड़ी हिट मारने को कहा था. हमें शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के रूप में जिम्मेदारी लेनी होगी. हम सभी में लंबी हिट मारने की क्षमता रखते हैं, पावरप्ले में दोनों पारियों में पिच काफी समान थी. पावरप्ले के बाद, मुझे लगता है कि बल्लेबाजी आसान हो गई.“

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगला मैच खेलेगी कोलकाता नाईट राइडर्स

kkr-vs-mi ORANGE CAP PURPLE CAP

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) 3 जीत दर्ज करने वाला पहली टीम बनी है. अब इस टीम का अगला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के खिलाफ होना है. जहाँ पर जीत दर्ज करके टीम अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास करेगी. ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) अपनी टीम को लगातार जीत दिलाने का प्रयास करते हुए नजर आयेंगे.

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, मुंबई इंडियस, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version