IPL 2022, KKR vs MI: कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीत दर्ज करके बदल दिया पॉइंटस टेबल का खेल, मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका

पुणे के एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 14वां मैच खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने थी. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम ने 20 ओवर में 161 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया. इस जीत के साथ केकेआर पॉइंटस टेबल में टॉप पर पंहुच गई हैं.
जीत के साथ पॉइंटस टेबल में टॉप पर पंहुची कोलकाता नाईट राइडर्स
KKR vs MI STAT PAT CUMMINS RECORD
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए सूर्यकुमार यादव ने 52 रन तो वहीं तिलक वर्मा ने 38 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 161 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 50 रन बनाए.
वहीं पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही केकेआर (KKR) की टीम 5 विकेट से मैच जीत गई. इस जीत के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम पॉइंटस टेबल में टॉप पर पंहुच गई हैं. वहीं मुंबई इंडियंस (MI) की टीम लिस्ट में नंबर 9 पर पंहुच गई हैं. जो टीम की लगातार तीसरी हार मिली है.
राजस्थान रॉयल्स का दूसरा स्थान पक्का
13वें मैच के बाद आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पॉइटंस टेबल में लखनऊ सुपरजांयट की टीम नंबर 5 पर नजर आ रही है. इस टीम के भी 4 अंक हैं. नंबर 2 पर राजस्थान रॉयल्स की टीम तो वहीं नंबर 3 पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम 4-4 अंको के साथ बनी हुई हैं. नंबर 4 पर पंजाब किंग्स अब नजर आ रही है, जिनके भी 4 अंक हैं.
इस बीच छठा स्थान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) ने भी 4 अंको के साथ अपने पास रखा है. नंबर 7 पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूद है. वहीं नंबर 8 पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम नजर आ रही है. वहीं आखिरी स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) नजर आ रही है.