IPL 2022, KKR vs MI: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन में नजर आएगा बड़ा बदलाव, दिग्गज की होगी वापसी

By Shadab Ahmad On April 6th, 2022
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन में नजर आएगा बड़ा बदलाव

आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन का 14वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच बुधवार को एमसीए स्टेडियम पूणे में खेला जाएगा। एक ओर कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) जहां जीत कर प्वाइंट्स टेबल के नंबर वन पर पहुंचने के लिए प्रयासरत होगी वहीं मुंबई इंडियंस (MI) जीत का खाता खोलने के लिए संघर्ष करती दिखेगी। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना व्यक्त की जा रही है। आईए जानते है कौन से होने हैं बदलाव….

मुंबई इंडियंस में सूर्य कुमार की हो सकती है वापसी

पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस (MI) का अभी तक का प्रदर्शन निराशा भरा रहा है। टीम के पास जसप्रीत बुमराह (JUSPREET BUMRAH) का साथ देने वाला कोई गेंदबाज नहीं दिख रहा है। ऐसे में टीम में सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) की वापसी की संभावनाएं हैं।

पिछले मैच में जहीर खान (ZAHEER KHAN) का बयान था कि सूर्यकुमार यादव मैच के लिए उपलब्ध है। अब उनको प्लेइंग इलेवन में स्थान मिलता है या नहीं सबसे महत्वपूर्ण होगा। दूसरी ओर ईशान किशन (ISHAN KISHAN) व तिलक वर्मा (TILAK VERMA) शानदार फार्म में हैं लेकिन कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को भी बड़ी पारी खेलनी होगी।

कोलकाता नाईट राइडर्स में पैट कमिंस हो सकते हैं शामिल

वैसे तो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम पूरी तरह से फिट है। टीम ने अपना पिछला मैच  पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर जीता है। इससे पहले भी टीम एक और मुकाबला जीत चुकी है। इसके चलते टीम में बदलाव की संभावना बहुत कम है। इतना जरूर है कि अगर पैट कमिंस (PAT KAMINS) टीम में शामिल हो सकते हैं। उनके शामिल होने से टिम साउदी को हटाना पड़ेगा.

ये है दोनों टीम की संभाावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग, नीतीश राणा, आंद्र रसेल, उमेश यादव, वरूण चक्रवर्ती, शिवम मावी, टिम साउदी/ पैट कमिंस

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा,कायरन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मरूगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट

Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस,
Exit mobile version