IPL 2022, KKR vs DC: ऋषभ पंत के इस फैसले के कारण 44 रनों से जीती दिल्ली कैपिटल्स, दूसरा मुकाबला हारी केकेआर

By Aditya tiwari On April 10th, 2022
ऋषभ पंत के इस फैसले के कारण केकेआर के खिलाफ 44 रनों से जीती दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 19वां मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमें आमने-सामने थी. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 215 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम नहीं कर पाई और 44 रनों से मैच हार गयी. ऋषभ पंत ने इस फैसले के कारण दिल्ली जीत गयी.

दिल्ली कैपिटल्स ने दिया 216 रनों का लक्ष्य

डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने बल्ले से किया कमाल तो सोशल मीडिया पर छाए

DAVID WARNER PRITHVI SHAW HIT

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) ने 51 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 61 रनों की शानदार पारी खेली. कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 27 रनों की अहम पारी खेली. ललित यादव (LALIT YADAV) और रॉवमैन पॉवेल आज बुरी तरह से फेल हो गए.

अक्षर पटेल ने 22 रन बनाए. अंत में शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने 29 रनों की अहम पारी खेली. जिसके कारण ही ही दिल्ली ने 20 ओवर में 215 रन बनाए. कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 2 विकेट तो वहीं वरूण चक्रवर्ती और उमेश यादव (UMESH YADAV) ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया. वहीं आंद्रे रसेल ने भी 1 विकेट अपने नाम किया है.

ऋषभ पंत के इस फैसले से जीती दिल्ली कैपिटल्स

ऋषभ पंत के इस फैसले के कारण केकेआर के खिलाफ 44 रनों से जीती दिल्ली कैपिटल्स

ipl-2022-kkr-vs-dc RISHABH PANT

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए अजिंक्य रहाणे ने 8 रन तो वहीं वेंकटेश अय्यर ने 18 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने 54 रनों की पारी खेली. जबकि नीतीश राणा (NITISH RANA) ने भी अहम 30 रन बनाए. जिसके बाद सैम बिलिंग्स, पैट कमिंस (PAT CUMMINS) और सुनील नरेन कुछ खास नहीं कर सके और जल्दी पवेलियन लौट गए.

आंद्रे रसेल ने अंत में जाकर जरूर 24 रन बनाए. जिसके कारण ही केकेआर (KKR) की टीम मैच 44 रनों से हार गई. ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को 16वां ओवर दिया जो जीत की वजह बन गया.  दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने 4 विकेट अपने नाम किया है.

 

Tags: आंद्रे रसेल, कुलदीप यादव, कोलकाता नाईट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स,