IPL 2022, KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को हराकर बदला पॉइटंस टेबल का खेल, नॉकआउट की रेस हुई रोमांचक

By Aditya tiwari On April 29th, 2022
IPL 2022, KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को हराकर बदला पॉइटंस टेबल का खेल, नॉकआउट की रेस हुई रोमांचक

आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 41वां मुकाबला खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमे आमने-सामने थी. ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया था. केकेआर (KKR) की टीम ने 20 ओवर में 146 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 4 विकेट से कर लिया था. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई हैं.

दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइटंस टेबल को बनाया मजेदार

IPL 2022, KKR vs DC: 'ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी', केकेआर के खिलाफ आज फिर छाए कुलदीप यादव

IPL 2022, KKR vs DC: ‘ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी’, केकेआर के खिलाफ आज फिर छाए कुलदीप यादव

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने 42 रनो की बेहद अहम पारी खेली. अंत में जरूर नीतीश राणा (NITISH RANA) ने 57 रनों की आक्रामक पारी खेली. जिसके कारण ही केकेआर (KKR) की टीम ने 20 ओवर में 146 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने 42 रनों की बेहद अहम पारी खेली. रोवमैन पॉवेल ने 33 रनों की पारी खेली. जिसके कारण दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया. इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम नंबर 6 पर पंहुच गई है. वह हार के बाद केकेआर (KKR) की टीम नंबर 8 पर नजर आ रही है.

गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंटस टेबल में टॉप पर बरकरार

टेबल में पहले स्थान पर अब गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम नजर आ रही है. राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम नंबर 2 पर नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम अब नंबर 3 पर नजर आ रही है. पॉइटंस टेबल में नंबर 7 पर अब पंजाब किंग्स  (PBKS) की टीम नजर आ रही है.

लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम नंबर 4 पर नजर आ रही है. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम 5वें नंबर पर नजर आ रही है. पॉइटंस टेबल में आखिरी स्थान पर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) तो वहीं नंबर 9 पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम बनी हुई हैं.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: कोलकाता नाईट राइडर्स, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स,