IPL 2022: आईपीएल की ट्रॉफी पकड़ने के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने जीता दिल, दिखाई दी गुरू धोनी की झलक

By Twinkle Chaturvedi On May 30th, 2022
IPL 2022: आईपीएल की ट्रॉफी पकड़ने के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने जीता दिल, दिखाई दी गुरू धोनी की झलक

आईपीएल 2022 का सीजन अपने विनर से मिल चुका हैं। हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने 15वें सीजन के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) को 7 विकटों से हराकर चमचमाती ट्राफी पर अपना कब्जा किया। सीजन की शुरूआत से ही गुजरात टाइटंस सबसे मजबूत टीम बनकर सामने आई थी और अंत तक अपने काबिलियत और ठहराव को टीम ने संभाल कर रखा। कप्तान हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने ट्रॉफी लेने के बाद अपने खिलाड़ियों को उसे सौंप दिया। जिससे पंड्या ने फैंस का दिल जीत लिया। लोगों को उनमें महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखाई दी।

आईपीएल की ट्रॉफी लेने के बाद हार्दिक पंड्या में नज़र आए महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल 2022 का फाइनल जीत गुजरात टाइटंस ने इतिहास रच दिया। अपने पहले सीजन में ट्रॉफी अपने नाम करने वाली दूसरी टीम बन गई हैं। ऐसा पहली बार तब हुआ था जब 2008 में राजस्थान रॉयल्स अपने पहले सीजन में ट्रॉफी जीती थी। कल फाइनल जीतने के बाद बीसीसीआई चेयरमैन सौरव गांगुली और जय शाह ने ट्रॉफी हार्दिक पंड्या को सौंपी। हार्दिक ने ट्रॉफी को अपने खिलाड़ियों को दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कुछ ऐसा ही करते हैं। जिससे फैंस को हार्दिक में धोनी की झलक दिखाई दी। हार्दिक ने अपने इस कार्य से लोगों का जीत दिल जीत लिया।

यहां देखें हार्दिक पंड्या की ट्रॉफी लेते हुए विडियो

आईपीएल 2022 का सीजन शानदार रहा है हार्दिक पंड्या के लिए

आईपीएल 2022 के इस सीजन में बतौर कप्तान पहली बार उतरे थे हार्दिक इससे पहले उन्होने मुंबई इंडिंस की टीम का प्रतिनिधित्व किया हैं। आईपीेएल से पहले हर कोई उनके फॉर्म को लेकर बातें करता था। लेकिन इस सीजन गेंद और बल्ला दोनों से ही पंड्या अपना जादू दिखाते दिखें हैं।

कल के फाइनल मैच में हार्दिक ने 4 ओवर में 18 रन देकर तीन सबसे महत्वपूर्ण विकेट चटकाई और अपने टीम को आगे लेकर गए। कप्तानी में भी पंड्या ने इस सीजन बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ा हैं। आईपीएल में शानदार कप्तानी करने से हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के कप्तान के रूप में दिख सकते हैं।

Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल फाइनल, गुजरात टाइटंस, महेंद्र सिंह धोनी, राजस्थान रॉयल्स, हार्दिक पंडया,
Exit mobile version