IPL 2022: हार्दिक पंड्या ने ट्रॉफी जीतने के बाद इस सीजन में की करोड़ो की कमाई, जानिए कहाँ -कहाँ से उन्होंने कमाए

By Twinkle Chaturvedi On June 2nd, 2022
IPL 2022: हार्दिक पंड्या ने ट्रॉफी जीतने के बाद इस सीजन में की करोड़ो की कमाई, जानिए कहाँ -कहाँ से उन्होंने कमाए

आईपीएल 2022 का 15वां सीजन खत्म हो चुका हैं। गुजरात टाइटंस के रूप में लीग को एक नई विजेता मिली हैं। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने आईपीएल फाइनल में राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) को 7 विकेट से हराकर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या पूरे सीजन और फाइनल में टीम के लिए हीरो साबित हुए हैं। आईपीएल में खेलने और विजेता बनने के बाद हार्दिक के ऊपर खूब धनवर्षा हुई हैं। आइए जानते हैं कि इस सीजन हार्दिक ने कितनी कमाई की हैं।

हार्दिक पंड्या ने आईपीएल 2022 में 15 करोड़ से भी अधिक की कमाई की

IPL 2022 FINAL, GT vs RR: हार्दिक पांड्या बने आईपीएल खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय कप्‍तान, इस मामले में धोनी से भी निकले आगे

 

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2022 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम से खेला करते थे। 2014 से हार्दिक मुंबई की टीम से जुड़ हुए थे और अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपना लोहा मनवाते थे। इस सीजन मुंबई ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था। मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस जो इस सीजन की नई टीम हैं। गुजरात ने 15 करोड़ की कीमत पर ऑक्शन से पहले हार्दिक को टीम में लिया था और कप्तानी भी सौंप दी थी।

15 करोड़ की रकम के अलावा हार्दिक ने मैचों में अवॉर्ड अपने नाम कर कई प्राइज मनी जीती हैं। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच, गेमचेंजर ऑफ द मैच, मोस्ट वैल्यूबल एसेट ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाज़ा गया था और लीग चरण के कई मुकाबले में हार्दिक ने कई अवार्ड अपने नाम किए हैं। ऐसे में सबका आंकलन करे तो हार्दिक ने 15 करोड़ और 50 लाख रूपए की कमाई की हैं। हालंकि इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं।

आईपीएल 2022 का सीजन कमाल रहा है हार्दिक पंड्या के लिए

हार्दिक पंड्या इस सीजन कमाल की कप्तानी करते हुए नज़र आए हैं। साथ ही में गेंद और बल्ले से भी हार्दिक शानदार फॉर्म में दिखे हैं। हार्दिक ने इस सीजन 16 मैंचों में 400 से भी ज्यादा रन और 10 विकेटें अपने नाम किए हैं और ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर रहे हैं। कल के फाइनल में राजस्थान के खिलाफ पंड्या ने 4 ओवर में तीन अहम विकटें चटकाई जिससे गुजरात बहुत मजबूत स्थिति में थी। हार्दिक पंड्या कल के फाइनल के हीरो रहे हैं।

 

Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल फाइनल, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, हार्दिक पंड्या,
Exit mobile version