IPL 2022: चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम के ये 5 खिलाड़ी जो जीते हैं राजाओं वाली जिंदगी, रखते है नवाबों का शौक़

By Akash Ranjan On June 5th, 2022
IPL 2022: चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम के ये 5 खिलाड़ी जो जीते हैं राजाओं वाली जिंदगी, रखते है नवाबों का शौक़

आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम ऐसी दूसरी टीम बन गई है जो अपने पहले ही सीजन चैंपियन बन चुकी है। सबको हैरान कर देने वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से मेगा ऑक्शन के बाद किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि यह टीम खिताब भी जीत सकती है। इसकी बड़ी वजह टीम की कमान हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) के हाँथ में होना था। हार्दिक इससे पहले कभी भी कप्तानी करते नज़र नहीं आये थे।

आज इस लेख में हम जानेंगे इस धाकड़ टीम के कुछ खिलाड़ी के बारे में जो जीते है एकदम राजाओं वाली जिंदगी। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कई सारे खिलाड़ी आईपीएल अलग-अलग T20 लीग विज्ञापनों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिलने वाली सैलरी के जरिए अच्छी खासी कमाई करते हैं जिससे ये सब राजाओं वाली जिंदगी जीते हैं। नीचे हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

#1. हार्दिक पांड्या:

हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) ने इस सीजन पहली बार आईपीएल में किसी टीम (गुजरात टाइटंस) की कप्तानी की थी और वे बतौर कप्तान अपने पहले ही सीजन में चैंपियन भी बन गए। इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में काफी अच्छा योगदान दिया। लग्जरी के मामले में हार्दिक पांड्या कई भारतीय क्रिकेटर से कहीं आगे हैं।

पांड्या के पास 3.75 करोड रुपए की कीमत वाली Lamborghini Huracan कार है। इसके अलावा बड़ौदा में इनके पास एक लग्जरी पेंटाहाउस है जिसमें इनका पूरा परिवार रहता है। इतना ही नहीं, उनके पास 5 करोड़ रुपए से लेकर 7 करोड़ रुपए की कीमत की घड़ियों का भी कलेक्शन है।

#2. राशिद खान:

राशिद खान (Rashid Khan) इस समय लिमिटेड ओवर क्रिकेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर में शुमार हैं। वे आईपीएल सहित बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग, T20 ब्लास्ट, इत्यादि लीग खेलते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा वे कई बड़ी-बड़ी कंपनियों का विज्ञापन करके भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। अफगानिस्तान में इनका एक आलीशान बंगला है जो किसी महल से कम नहीं लगता है।

#3. मोहम्मद शमी:

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की जीत में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। अमरोहा में उनका डेढ़ सौ बीघा जमीन है जिसमें एक बड़ा सा फॉर्म हाउस बना हुआ है। इसकी कीमत 12 करोड़ रुपये से लेकर 15 करोड़ रुपये तक आंकी जाती है। आईपीएल के अलावा वे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मैच फीस और बीसीसीआई (BCCI) के जरिए सैलरी भी पाते हैं।

#4. शुभमन गिल:

शुभमन गिल (Shubman Gill) इस सीजन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की ओर से दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्हें भारतीय क्रिकेट में दूसरा विराट कोहली (Virat Kohli) कहा जाता है। शुभमन गिल के पास लगभग 88 लाख रुपए की कीमत वाली रेंज रोवर है। इसके अलावा उनके पास एक महिंद्रा थार जीप भी है। इतना ही नहीं वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, आईपीएल और विज्ञापनों के जरिए अच्छी खासी कमाई करते हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं।

#5. डेविड मिलर:

भले ही पिछले कुछ सालों में डेविड मिलर (David Miller) की आईपीएल में सैलरी कम हो गई हो, लेकिन इस सीजन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को चैंपियन बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। मिलर के पास 3.65 करोड़ रुपए की कीमत वाली ड्रीम फेरारी कार भी है। वे क्रिकेट और विज्ञापनों के जरिए अच्छी खासी कमाई करते हैं।

Tags: आईपीएल, गुजरात टाइटंस, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version