IPL 2022: शुभमन गिल के प्रदर्शन को लेकर पत्रकार पर भड़के विक्रम सोलंकी, कहा – “ग़लत बात मत बोलिये”

आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) ने अपने पहले ही सीजन में प्लेऑफ का टिकट कटा कर सबको चौका दिया है। जिसकी सबसे बड़ी वजह रही कि हर मैच में इस टीम के लिए एक नया खिलाड़ी नायक बनकर सामने आया है। लेकिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम के निर्देशक विक्रम सोलंकी (Vikram Solanki) एक पत्रकार पर भड़क गए। पत्रकार द्वारा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) की मौजूदा आईपीएल सीजन में उनके खराब फॉर्म को लेकर सवाल पूछे जाने से विक्रम सोलंकी नाखुश दिखे।
पत्रकार पर भड़के विक्रम सोलंकी
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आईपीएल 2022 की शुरुआत में बैक टू बैक अर्धशतक जमाये थे। जिसके बाद यह सीजन उनके लिए सबसे बेहतर होने की उम्मीद थी। लेकिन सीजन के आगे बढ़ने के साथ ही गिल का बल्ला ख़ामोश हो गया और वे कुछ बड़ी पारी खेलने में नाकाम हुए। इसी सिलसिले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने विक्रम सोलंकी से शुभमन गिल के फॉर्म को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि,
“आप जो शुभमन गिल के बारे में कह रहे हैं वो गलत है, शुभमन गिल ने कई मैच जिताने वाली पारियां खेली है। उदाहरण के लिए जिस प्रकार उन्होंने लखनऊ सुपर जाइट्ंस के खिलाफ पारी को संभाल और हमारी टीम को जीतने का मौका दिया वो पूरी तरह से तारीफ के काबिल है। मैं आपके बयान से असहमत हूं, हमारी ओपनिंग जोड़ी काफी अच्छा कॉमबीनेशन है।”
विक्रम सोलंकी ने आगे कहा कि,
“देखिए आपने जो सवाल किये हैं इससे मैं असहमत हूं। शुभमन और ऋद्धिमान साहा ने जो साझेदारी की है वो सभी बहुत अच्छी साझेदारियां थी और आप जो भी शुभमन गिल के बारे में कह रहे हैं वो सब गलत है।”
IPL 2022 में शुभमन गिल का अबतक का प्रदर्शन
मालूम हो कि पिछले साल तक शुभमन गिल (Shubman Gill) कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम से खेला करते थे। लेकिन आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें केकेआर ने रिलीज कर दिया था। जिसके बाद गुजरात ने उन्हें ड्राफ्ट में चुन कर अपने साथ जोड़ा था। गिल ने इस साल खेले गए 14 मैचों में 31 की औसत के साथ 133 के स्ट्राइक रेट से 403 रन बनाए हैं। अब मंगलवार को क्वालीफायर मुकाबले में भी शुभमन टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।
Tags: गुजरात टाइटंस, विक्रम सोलंकी, शुभमन गिल,