IPL 2022, GT vs RR: गुजरात बनाम राजस्थान के बीच क्वालीफायर 1 की जंग से पहले कोलकाता में आया भारी तूफान, देखिये मैच की मौसम रिपोर्ट

By Akash Ranjan On May 24th, 2022
IPL 2022, GT vs RR: गुजरात बनाम राजस्थान के बीच क्वालीफायर 1 की जंग से पहले कोलकाता में आया भारी तूफान, देखिये मैच की मौसम रिपोर्ट

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच ईडन गार्डन के स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) पर प्लेऑफ (IPL 2022 Playoffs) का पहला मैच, यानी क्वालीफ़ायर 1 खेला जाएगा। 24 तारीख को होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल के लिए एक और मौका मिलेगा। लेकिन उससे मैच का मज़ा ख़राब करने के लिए मौसम विभाग से बुरी ख़बर है।

कोलकाता में आया भारी तूफ़ान और बारिश

आईपीएल 2022 क्वालीफायर 1 पर मौसम के काले बादल छा गए हैं। कोलकाता (Kolkata) में होने वाले आईपीएल 2022 क्वॉलीफायर 1 से पहले तूफान-बारिश ने ईडन गार्डन में भारी तबाही मचाई। शनिवार को भी ईडन गार्डन का प्रेस बॉक्स भारी तूफान की वजह से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मंगलवार को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर 1 (GT vs RR Qualifier 1) मैच के दिन भीषण तूफान और बारिश की भविष्यवाणी की गई है। बारिश और तूफान ने शनिवार को कोलकाता और ईडन गार्डन में भी प्रेस बॉक्स को नुकसान पहुंचाया।

कैसा होगा मैच के दिन मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोलकाता में बारिश आएगी। मंगलवार को भी बारिश होगी ऐसी संभावनाएं हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तो तेज बारिश हो सकती है। मैच से एक दिन पहले सोमवार को बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावनाए हैं। मैच वाले दिन मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना 50 प्रतिशत है।

बीते शनिवार को बदल गया मौसम

बीते शनिवार को कोलकाता में तेज तूफ़ान सा आया, बादल पूरे काले घने हुए और तेज हवाई चली। कोलकाता में शनिवार को बारिश भी हुई। अभी क्वालीफ़ायर 1 को होने में समय है, लेकिन आने वाले समय में भी बारिश की संभावनाएं बनी हुई है।

क्या होगा अगर मैच के दिन भी बारिश हुई तो ?

अगर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बारिश जारी रहती है, तो एक सुपर ओवर आईपीएल के किसी भी प्लेऑफ मैच का परिणाम तय करेगा। यदि कोई खेल संभव नहीं है तो सुपर ओवर के आधार पर फाइनल भी तय किया जाएगा। यदि मैदानी हालात प्रतिकूल रहे तो आईपीएल के लीग चरण के दौरान टीम की स्थिति विजेता का निर्धारण करेगी। मैच बिना कोई ओवर गंवाए रात 9:40 बजे से शुरू हो सकते हैं। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मैच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

Tags: क्वालीफ़ायर 1, गुजरात टाइटंस, मौसम रिपोर्ट, राजस्थान रॉयल्स,