IPL 2022, GT vs CSK: जीत के बाद राशिद खान ने बताया कब वापसी करेंगे कप्तान हार्दिक पांडया, इन्हें दिया जीत का श्रेय

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 29वां मुकाबला आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ राशिद खान (RASHID KHAN) ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद सीएसके (CSK) ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस की टीम ने 3 विकेट से कर लिया. राशिद खान ने बताया कि कब होगी हार्दिक पांडया की वापसी.
राशिद खान ने बताया कब वापसी करेंगे कप्तान हार्दिक पांडया

ipl-2022-gt-vs-csk points table
नियमित कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) के वापसी के बारें में बोलते हुए कार्यवाहक कप्तान राशिद खान (RASHID KHAN) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
“ आईपीएल में यह (कप्तानी करना) एक अद्भुत एहसास है, आईपीएल में टीम का नेतृत्व करना एक सपने के सच होने जैसा है, और कप्तानी करते हुए टीम के लिए अच्छा करना खास है. बस हम खेल को गहराई तक ले जाना चाहते थे. हम अंतिम 7 ओवरों में 90 रन का पीछा करने के लिए योग्य थे और यही हमारा प्लान था. हार्दिक के ग्रोइन एरिया में थोड़ी अकड़न थी, इसलिए एक टीम के तौर पर हम कोई मौका नहीं लेना चाहते थे.वह आराम करेंगे और उम्मीद है कि अगले मैच के लिए वापसी करेंगे.”
जीत की वजह बताई कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने

ipl-2022-gt-vs-csk LOST 5TH MATCH
कार्यवाहक कप्तान राशिद खान (RASHID KHAN) ने अब जीत की वजह बताई है. खेल को डीप ले जाने की बात करते हुए गुजरात टाइंटस (GUJRAT TITANS) के कप्तान राशिद ने कहा कि-
Tags: गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंंग्स, राशिद खान, हार्दिक पांडया,“ हम खेल को जितना हो सके उतना डीप लेके जाना चाहते थे. मैंने पहले 5 मैचों में बल्लेबाजी नहीं की, यही चर्चा थी, इसलिए मैं जिम्मेदारी लेना चाहता था. हम चाहते थे कि दो बल्लेबाज बड़ा स्कोर करें, मैंने मिलर के साथ ओवरों के दौरान बात की और फिर उसके बाद हमने गेंद को जोर से मारने की कोशिश की. मुझे कदम बढ़ाके जिम्मेदारी लेने की जरूरत थी, बस मैं खुद को बैक करना चाहता था और यही प्लान था.”
