IPL 2022, GT vs CSK: मैन ऑफ द मैच डेविड मिलर को इस वजह से आई पुराने दिनों की याद, बताया अपनी सफलता का राज

एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 29वां मुकाबला खेला गया. जहाँ गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ पर राशिद खान (RASHID KHAN) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद सीएसके (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम ने 3 विकेट से कर लिया. मैन ऑफ द मैच बनने के बाद डेविड मिलर (DAVID MILLER) को आई पुराने दिनों की याद
डेविड मिलर को याद आई पुराने दिनों की याद

ipl-2022-gt-vs-csk LOST 5TH MATCH
साल 2013 के बाद पहली बार इस अंदाज में डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही उनकी टीम ने खराब स्थिति से निकाल कर उनकी टीम ने मैच जीता है. जिसके कारण ही मिलर मैन ऑफ द मैच बने. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में उन्होंने कहा कि-
” मैं अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं. आज की पारी मुझे किंग्स एलेवन पंजाब के लिए किये गए प्रदर्शन की याद दिलाती है. मैं खुद को व्यक्त करना चाहता था. 16/3 के स्कोर पर जब मैं आया तो ये मेरे लिए खुद को साबित करने के लिया। दूसरे छोर मुझे मदद की जरूरत थी.”
कप्तान राशिद खान की डेविड मिलर ने की जमकर तारीफ

gt-vs-csk-stat david miller hit
मैच के 18वें ओवर में कार्यवाहक कप्तान राशिद खान (RASHID KHAN) ने 25 रन बनाए. जिसके कारण ही उनकी टीम ने जीत दर्ज कर लिया. शानदार 96 रन बनाने के बाद मैन ऑफ द मैच बने डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने कहा कि-
Tags: गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंंग्स, डेविड मिलर, राशिद खान,” असाधारण ओवर, मेरी राय में वह ओवर गेम-चेंजर था और राशिद खान ने खूबसूरती से बल्लेबाजी की. पहले दो मैच हमने करीबी जीत के साथ हासिल किए, हम 6 में से 5 जीतने के बजाय शायद 6 में से 4 हार सकते थे. पासा हमारी तरफ लुढ़क गया और उम्मीद है कि यह आगे भी जारी रहेगा.”
