IPL 2022 Final, GT vs RR: गुजरात बनाम राजस्थान के फाइनल मुकाबले में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानिए रोमांचक मैच की मौसम रिपोर्ट

By Akash Ranjan On May 29th, 2022
IPL 2022 Final, GT vs RR: गुजरात बनाम राजस्थान के फाइनल मुकाबले में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानिए रोमांचक मैच की मौसम रिपोर्ट

आईपीएल 2022 का सफ़र आग़ाज़ से अब अपने अंजाम तक पहुंच चूका है। इस सीजन में हमें कई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। 10 टीमों के साथ शुरू हुआ ये सफर अब महज दो टीमों तक सीमित रह गया है। रविवार 29 मई 2022 को आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला जायेगा।

GT vs RR: इस टीम का पलड़ा भारी

आईपीएल 2022 के इस सीजन में गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच एक मुकाबला खेला गया था। 14 अप्रैल 2022 को खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रन से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, क्वालीफ़ायर-1 में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को एक बार फिर हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। ऐसे में, गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है।

फाइनल मैच की मौसम रिपोर्ट

weather.com के अनुसार रविवार 29 मई को अहमदाबाद में काफी ज़्यादा गर्मी रहने की उम्मीद है। मालूम हो कि अप्रैल और मई के महीने में गुजरात राज्य में काफी गर्मी रहती है। ऐसे में खिलाड़ियों को मैच के दौरान (GT vs RR) इस गर्म मौसम से परेशान होते हुए देखा जा सकता है।

रविवार (29 मई) को अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्शियस जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्शियस रहने वाला है। साथ ही उस दिन आसमान में बादलों का साया भी देखने को मिल सकता है। वहीं 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से रविवार को हवा भी चलेगी, इस बात की पूरी उम्मीद है।

इसके अलावा 48 प्रतिशत ह्यूमिडिटी यानी नमी रहने की भी संभावना है। हालांकि मैच डे वाले दिन मौसम साफ़ रहेगा और बारिश के बिलकुल आसार नहीं होंगे, इस बात की भी पूरी उम्मीद है। बहरहाल, आईपीएल 2022 के फाइनल मैच (GT vs RR) में बारिश का रुकावट पैदा करना लगभग नामुमकिन है।

Tags: गुजरात टाइटंस, मौसम रिपोर्ट, राजस्थान रॉयल्स,