IPL 2022 FINAL, GT vs RR: फाइनल मैच में स्टार परफ़ॉर्मर राशिद खान ने गुजरात टाइटंस की टीम मीटिंग में जीत के फॉर्मूले का किया खुलासा

By Akash Ranjan On May 30th, 2022
IPL 2022 FINAL, GT vs RR: फाइनल मैच में स्टार परफ़ॉर्मर राशिद खान ने गुजरात टाइटंस की टीम मीटिंग में जीत के फॉर्मूले का किया खुलासा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का फाइनल मुकाबला आज 1 लाख 25 हजार दर्शको के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम आमने-सामने थी। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवरों में मात्र 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 7 विकेट से कर लिया। गुजरात टाइटंस की ओर से स्टार परफ़ॉर्मर रहे राशिद खान ने प्रेजेंटेशन (GT vs RR Rashid Khan) के दौरान क्या कहा आइये जानते हैं।

फाइनल में स्टार परफ़ॉर्मर राशिद खान ने कहा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के इस फाइनल मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के खिलाफ गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के स्पिन गेंदबाज राशिद खान का स्पेल बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में महज 18 रन खर्च 1 विकेट अपने नाम किया। मिड इनिंग प्रेजेंटेशन (GT vs RR Rashid Khan) के दौरान राशिद खान ने कहा कि,

“ हमारे गेंदबाज़ों ने आज इस पिच पर बिल्कुल सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाज़ी की और इसका हमें फ़ायदा मिला। मेरे पास बटलर या किसी भी बल्लेबाज़ के लिए कोई स्पेशल प्लान नहीं था। बस मुझे ये पता था कि कहां और किस लेंथ पर गेंदबाज़ी करनी है। हमारी टीम मीटिंग में इस बात पर चर्चा हुई थी कि हमें इस मैच को आराम से खेलना है। ज्यादा दबाव नहीं लेना है।”

उन्होंने आगे कहा,

“मेरे लिए काफी टर्न था, जिससे मुझे विकेट लेने में मदद मिली और बीच के ओवरों में टीम को मदद मिली। यह एक सरल खेल है, बस अपने कौशल पर ध्यान केंद्रित करें, उन चीजों के बारे में चिंता न करें जिन्हें आप नियंत्रित नहीं कर सकते। यह पहली बार है जब मैं इतनी बड़ी भीड़ के सामने खेल रहा हूं, हम यह नहीं सोचना चाहते थे कि यह फाइनल है, बस इसे सरल रखें (मंत्र था)।”

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, राशिद खान,
Exit mobile version