IPL 2022 FINAL, GT vs RR: गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने के बाद बल्लेबाज़ी कोच गैरी कर्स्टन ने नीलामी के वक़्त की रणनीति का किया खुलासा

By Akash Ranjan On May 30th, 2022
IPL 2022 FINAL, GT vs RR: गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने के बाद बल्लेबाज़ी कोच गैरी कर्स्टन ने नीलामी के वक़्त की रणनीति का किया खुलासा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का फाइनल मुकाबला आज 1 लाख 25 हजार दर्शको के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम आमने-सामने थी। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवरों में मात्र 130 रन बनाए। ़

लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 7 विकेट से कर लिया। गुजरात की इस शानदार जीत के बाद बल्लेबाज़ी कोच गैरी कर्स्टन ने क्या कहा आइये जानते है।

जीत के बाद गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ी कोच गैरी कर्स्टन

गुजरात टाइटंस (GT) के बल्लेबाज़ी कोच गैरी कर्स्टन ने गुजरात को मिली शानदार जीत के बाद बताया कि किसी भी आईपीएल टीम के लिए टीम का संतुलन बनाना कितना ज़रूरी होता है। हमेशा हर मैच के लिए खिलाडियों को तैयार करना कितना ज़रूरी होता है। मैच के गैरी कर्स्टन ने कहा कि,

“नीलामी में कई लोग टीम संतुलन और गहराई की बात करते हैं, लेकिन हमारी टीम में विविधता थी। हमारे पास आक्रामक गेंदबाज़ी क्रम था और आख़िरी मैच में तो हमारे पास एक अतिरिक्त गेंदबाज़ हो गए। हार्दिक एक सीखने वाले कप्तान हैं। उन्होंने जिम्मेदारी लेते हुए बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी की। आशीष (नेहरा) के साथ भी काम करना सुखद रहा। एक लाख लोगों के सामने पहले ही सीज़न में ख़िताब जीतना अविश्वसनीय है।”

गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पंडया पर बल्लेबाज़ी कोच गैरी कर्स्टन ने कहा कि,

“वह शानदार रहे हैं, मैंने उनके साथ काम करते हुए देखा है। वह भारत में एक हाई-प्रोफाइल खिलाड़ी है, लेकिन वह अविश्वसनीय रूप से विनम्र है, एक कप्तान के रूप में सीखना चाहते है और अपने खिलाड़ियों के साथ जुड़ना चाहते है जो कि वास्तव में ज़रूरी है।

उन्होंने युवाओं की मदद करने की भरपूर कोशिश की है, वह इस टीम के कप्तान के रूप में एक अलग जिम्मेदारी निभाई है। एक कोच के रूप में आप कभी भी सीखना बंद नहीं करते हैं, हर आईपीएल सीखने का अनुभव होता है, जिसका मुझे आनंद मिलता है।”

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, गैरी कर्स्टन, राजस्थान रॉयल्स,
Exit mobile version