IPL 2022 Final, GT vs RR: फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के ये 4 खिलाड़ी तोड़ सकते है गुजरात टाइटंस के चैंपियन बनने का सपना

By Akash Ranjan On May 29th, 2022
IPL 2022 Final, GT vs RR: फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के ये 4 खिलाड़ी तोड़ सकते है गुजरात टाइटंस के चैंपियन बनने का सपना

आईपीएल 2022 का सफ़र आग़ाज़ से अब अपने अंजाम तक पहुंच चूका है। इस सीजन में हमें कई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। 10 टीमों के साथ शुरू हुआ ये सफर अब महज दो टीमों तक सीमित रह गया है। रविवार 29 मई 2022 को आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला जायेगा।

राजस्थान की ये बल्लेबाज़ी जोड़ी बिगाड़ सकती है गुजरात का खेल

आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले में RR की टीम GT से भिड़ेगी। क्वालीफायर मुकाबले में RR की टीम गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) से हार चुकी थी। जिसे देखकर RR अपनी ओपनिंग जोड़ी में जोस बटलर और यशस्वी जयसवाल को मौका देगी। रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबलें में RR कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहेगी, और ये दोनों ही ओपनर्स अपने पिछले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी।

जोस बटलर की बात करे तो इस सीजन में ये बेहद ही आक्रमक रूप में दिखे हैं। इन्होंने इस सीजन में 58.86 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 824 रन बना चुके हैं जिसमें 4 अर्धशतक और 4 शतक भी ठोके हैं। क्वालीफायर मुकाबले में इन्होंने आरसीबी के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर RR को जीत दिलाई थी।

राजस्थान की ये गेंदबाज़ी जोड़ी बिगाड़ सकती है गुजरात का खेल

गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के चैम्पियन बनने का सपना राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के ये दो खिलाड़ी तोड़ सकते है। ये दोनों खिलाड़ी ने आईपीएल 2022 में कमाल की गेंदबाजी की है और विरोधी बल्लेबाज इनके सामने बेबस नजर आए। ये जोड़ी है लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और ऑफ स्पिन रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) की।

राजस्थान अगर इस सीजन में आईपीएल का फाइनल खेल रही है, तो इसमें अश्विन और चहल का बड़ा योगदान है। युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इस सीजन में भले ही नई टीम के लिए खेल रहे हैं। लेकिन, उनके प्रदर्शन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने अब तक 16 मुकाबलों में कुल 26 विकेट लिए हैं और पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11

फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स इस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है। जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमॉयर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैकॉय।

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, फाइनल, राजस्थान रॉयल्स,
Exit mobile version