IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, 4 महीने के लिए क्रिकेट से दूर हुए दीपक चाहर, विश्व कप 2022 पर भी संशय

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज आलराउंडर दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) के क्रिकेट करियर पर चोट की गंभीर समस्या आ गई है। आईपीएल (IPL)के बाद अब वो टी 20 विश्वकप (T 20 WORLD CUP) में भी नहीं खेल पाएंगे। एनसीए ने उनको फिलहाल 4 महीने आराम करने की हिदायत दी है। इसके बाद ही वो क्रिकेट की दुनिया में लौट पाएंगे। जानिए कहां लगी है चोट…
दीपक चाहर को फुट इंजरी के बाद बैक इंजरी की आई समस्या
दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) श्रीलंका दौरे के दौरान फुट इंजरी की समस्या आई थी। इसके बाद वे बीच दौरे से ही खेल नहीं पाए थे। इसके बाद वो आईपीएल (IPL) में सबसे मंहगे खिलाड़ी के रूप में खरीदे गए। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उनको मेगा ऑक्शन के दौरान 14 करोड़ रुपए में खरीदा था लेकिन अभी तक वो आईपीएल (IPL) में नहीं खेल पाए हैं।
आईपीएल (IPL) की शुरुआत से पहले बीसीसीआई (BCCI) ने उनको एनसीए कैंप जाकर आराम और इलाज कराने की सलाह थी। माना यह जा रहा था कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) की वापसी हो जाएगी लेकिन अब एक बुरा समाचार मिल रहा है कि फुट इंजरी के बाद दीपक चाहर को अब बैक इंजरी भी हो गई है।
दीपक चाहर के चोटिल होने से चेन्नई सुपर किंग्स का भी बिगड़ा समीकरण
दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) के बैक इंजरी की स्कैनिंग हुई है। इसमें पीठ में चोट की गंभीरता को देखते हुए चार महीने क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी गई है। आईपीएल (IPL) के बाद अक्टूबर व नवंबर में टी 20 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया में होना है। अब दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) बैक इंजरी के कारण उसमें भी भाग नही ले सकेंगे। इस खबर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का भी समीकरण बिगड़ गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अब तक आईपीएल (IPL) में शुरुआती 5 में 4 मैच गवां चुकी है। टीम की गेंदबाजी काफी कमजोर दिख रही है। बता दें कि दीपक चाहर ने अब तक 53 आईपीएल (IPL) मैचों में 59 विकेट लिए हैं। 13 पर 4 उनका बेस्ट रहा है। आईपीएल के 12 मैचों में 57 गेंदों का सामना करते हुए 79 रन बनाए हैं। इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 मैचों में 36 विकेट के साथ 201 रन बनाए हैं।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, दीपक चाहर,