IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स को अगले मैच में मिली हार तो टूट जाएगा 5वां खिताब जीतने का सपना, जल्द करनी होगी लय में वापसी

By Shadab Ahmad On April 6th, 2022
चेन्नई सुपर किंग्स को अगले मैच में मिली हार तो टूट जाएगा 5वां खिताब जीतने का सपना

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से फैंस काफी नाराज हैं। अब तक CSK अपने शुरुआती मैच गवां चुकी है। प्वाइंट्स टेबल में वो 9 वें नंबर पर पहुंच गई है। इस दौरान भारतीय टीम के एक पूर्व खिलाड़ी ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि चेन्नई अब नहीं संभली तो उसका प्ले ऑफ के बाहर जाना तय है। जानिए कौन हैं वो पूर्व क्रिकेटर….

चेन्नई सुपर किंग्स की एक हार कर देगी प्ले ऑफ से बाहर!

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2021  (IPL 2021) की विजेता रही है। इस सीजन में उसको खिताब का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था लेकिन शुरुआती 3 मैच हारने के बाद टीम की सबसे खराब दौर में पहुंच गई है। फैंस मान रहे हैं कि इस बार CSK आईपीएल 2020 (IPL 2020) का रिकॉर्ड दोहराने की ओर बढ़ रही है।

उस वर्ष चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। लगातार हार के बाद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रूद प्रताप सिंह (RUDRA PRTAP SINGH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सीधी बात कही है। उनका मानना है कि अब अगर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) एक भी मैच हारी तो उसका प्लेऑफ तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स खराब रन रेट बनेगा प्लेऑफ तक न पहुचंने का कारण

पूर्व क्रिकेटर रूद प्रताप सिंह (RUDRA PRTAP SINGH)का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपना आगे का सब मैच जीतना होगा। ऐसा न होने की स्थिति में उसको प्ले ऑफ से बाहर होना पड़ सकता है। उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा है कि

“लगातार तीन मुकाबलों में शिकस्त खाना दिखाता है कि जारी सीजन यलो आर्मी के लिए मुश्किल समय है। टीम यहां से अगर एक और मुकाबला हारती है तो उन्हें शीर्ष चार में जगह बनाना काफी मुश्किल हो जाएगा। तब खराब नेट रन रेट आपके आड़े आएगा, क्योंकि अभी कई मैच खेले जाना बाकी है।”

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, रूद प्रताप सिंह,
Exit mobile version