IPL 2022, CSK vs RR: रविचंद्रन अश्विन के ऑलरांउड प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया, संजू की टीम टॉप 2 में पंहुची

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 68वां मुकाबला आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम आमने-सामने नजर आ रही थी. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 150 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 5 विकेट से कर लिया.
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया था 151 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) को खराब शुरूआत मिली. रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) मात्र 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. डेवॉन कॉन्वे (DEVON CONWAY) ने इस बीच 16 रन तो वहीं एन जगदीशन ने सिर्फ 1 रन ही बनाया. मोईन अली (MOEEN ALI) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदो में 93 रनों की शानदार पारी खेली.
अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) ने इस बीच 3 रन बनाए तो वहीं मिचेल सैंटनर ने भी 1 रन जोड़े. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने भी 26 रन बनाए. जिसके कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 150 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए युजवेंद्र चहल और ओबेड मैकॉय ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. ट्रेंट बोल्ट और रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया था.
राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मैच में जीत दर्ज करके टॉप 2 में पंहुची
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने सिर्फ 2 रन ही बनाए. यशस्वी जयसवाल ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 59 रनों की पारी खेली. संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने जहाँ 15 रन तो वहीं देवदत्त पडिक्कल ने सिर्फ 3 रन ही जोड़े. रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने अंत में नाबाद 40 रन बनाए.
जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने मैच को 5 विकेट से अपना नाम कर लिया. इस जीत के साथ राजस्थान ने टॉप 2 में जगह बना ली है. चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए प्रंशात सोलंकी ने 2 विकेट झटके. वहीं सिमरजीत सिंह, मिचेल सैंटनर (MITCHELL SANTNER) और मोईन अली (MOEEN ALI) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, मोईन अली, रविचंद्रन अश्विन, राजस्थान रॉयल्स,