IPL 2022, CSK vs RR: मैन ऑफ़ द मैच रविचंद्रन अश्विन ने खोला शानदार बल्लेबाजी के पीछे का राज, डेविड वॉर्नर को इस वजह से किया याद

By Akash Ranjan On May 21st, 2022
IPL 2022, CSK vs RR: मैन ऑफ़ द मैच रविचंद्रन अश्विन ने खोला शानदार बल्लेबाजी के पीछे का राज, डेविड वॉर्नर को इस वजह से किया याद

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 68वां मुकाबला आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम आमने-सामने थी। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 5 विकेट से कर लिया। रविचंद्रन अश्विन ऑलरांउड प्रदर्शन करके मैन ऑफ द मैच बने.

रविचंद्रन अश्विन-पराग ने आखिरी ओवर में दिलाई जीत

मैच के 9वें ओवर में महज 15 रन की पारी खेलकर कप्तान संजू सैमसन आउट हो गये। सैमसन के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पडिक्कल भी आज सस्ते में आउट हुए। वह केवल 3 रन ही जोड़ सके। लगातार दो विकेट गिरने के बाद एक समय लगा कि राजस्थान यह मुकाबला कहीं हार न जाये लेकिन एक छोर पर ताबतोड़ पारी खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने टीम की उमीदों को बरक़रार रखा।

कुछ देर बाद वह भी 59 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद टीम को जीत दिलाने का जिम्मा शिमरॉन हेटमॉयर के कंधों पर आ गया। लेकिन हेटमॉयर भी आज कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए और जल्दबाजी के चक्कर में 6 रन पर पवेलियन लौट गए। ऐसे में, रविचंद्रन अश्विन और रियान पराग ने टीम की जीत की उम्मीद को अंत तक बनाये रखा। रियान पराग ने 10 रन की पारी खेली जबकि आर अश्विन ने टीम की जीत में सबसे बड़ा योगदान देते हुए 40 रन की आतिशी पारी खेली।

मैन ऑफ़ द मैच रविचंद्रन अश्विन अपने फॉर्म पर बोले

अश्विन ने मैच खत्म होने के बाद मैच प्रेजेटेशन में कहा कि वो गेंदबाज़ी के साथ साथ नए विकप्ल तलाशते रहते है। रविचंद्रन अश्विन ने मैच प्रेजेटेशन में टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा कि,

“यह हमारे लिए एक बढ़िया दिन है। लीग स्टेज़ को हमने काफ़ी सकारात्मक तरीक़े से ख़त्म किया है। अभ्यास मैचों में मैंने कई बार ओपन किया। नेट्स में बल्लेबाज़ी की। मुझे पता है कि मैं ताकत के साथ गेंदबाज़ों के खिलाफ प्रहार नहीं कर सकता। उसी लिए रन बनाने कि लिए मैं नए रास्ते तलाशता रहता हूं। गेंदबाज़ी में भी मुझे मेरा रोल पता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि बल्लेबाज़ आपके ख़िलाफ़ रिस्क नहीं लेते तो आपको कम विकेट मिलते हैं।”

आईपीएल 2022 के इस सीजन में अपनी बैटिंग और खेल की समझ पर आगे मैन ऑफ़ द मैच रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि,

 

“मुझे पता है कि मेरी भूमिका क्या है। मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि मैं खेल को अच्छी तरह समझता हूं। मैं काफी इनोवेटिव हूं, उन्होंने मुझे अच्छे से समझा है। मैं अपना ए गेम खेलना चाहता हूं। मैं प्लेऑफ में जगह बनाकर बहुत खुश हूं और बेहद खुश हूं। मैंने अपने अंदर डेविड वॉर्नर को बाहर निकाला (हंसते हुए)।”

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, मैन ऑफ द मैच, रविचंद्रन अश्विन, राजस्थान रॉयल्स,