IPL 2022, CSK vs RR: महेंद्र सिंह धोनी ने इन 2 खिलाड़ियो को बताया टीम का अगला सुपरस्टार, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

By Akash Ranjan On May 21st, 2022
महेंद्र सिंह धोनी ने युवा खिलाड़ियो को सफल बनने के लिए दी बहुत अच्छी सीख, बताया किस पर करना चाहिए गर्व

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 68वां मुकाबला आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम आमने-सामने थी। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 5 विकेट से कर लिया।

करारी हार के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बोले

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच खत्म होने के बाद मैच प्रेजेटेशन में बताया कि उनकी टीम 10-15 रनों से मैच हार गई। इसके साथ ही धोनी ने ये भी बताया कि जल्दी-जल्दी विकेट खोने से मोईन अली को अपने गेम में थोड़ा रुकना पड़ा। एमएस धोनी ने मैच प्रेज़न्टैशन में टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा कि,

“मुझे लगता है कि हमें यह समझने की जरूरत है कि हम बैटर लाइट खेल रहे थे। इसलिए जब हमने वो विकेट गंवाए तो मोईन को खुद पर थोड़ा अंकुश लगाना पड़ा। विकेट गिरने पर भूमिका और जिम्मेदारी की थोड़ी अदला-बदली हुई। अगर हम उस समय एक और विकेट खो देते, तो हमारे पास बचाव के लिए कुछ भी नहीं होता।

मैं कहूंगा कि 10-15 रन कम हैं, हालांकि शुरुआत हमेशा महत्वपूर्ण होती है। यदि आप अच्छी शुरुआत नहीं करते हैं, तो 180 भी पर्याप्त नहीं हो सकता है। कुल मिलाकर, मैं कहूंगा कि 15 रन कम हैं।”

युवा खिलाड़ियो को लेकर बोले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने आगे बातचीत करते हुए टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए कहा कि,

“ मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण बात यह है कि वह (मुकेश) जल्दी से सीखना चाहता है और हर खेल के बाद वह सुधार करना चाहता है। युवाओं के लिए यही जरूरी है। अगले सीज़न में, ऐसा नहीं होना चाहिए कि वे बिल्कुल नए सिरे से शुरू कर रहे हैं। हमारे मलिंगा (पाथिराना) को चुनना मुश्किल है, और वह अगले साल केवल निश्चित रूप से हमारे लिए योगदान देंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि-

“ हमने पैच में अच्छा प्रदर्शन किया है। एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि आप गेंदबाज या बल्लेबाज हैं तो अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं। यह एक साल का टूर्नामेंट नहीं है, आप साल दर साल वापस आते रहते हैं। कुंजी अगले 10-12 वर्षों तक एक खिलाड़ी के रूप में चलते रहना है।”

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, मुकेश चौधरी, राजस्थान रॉयल्स,