IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का लचर प्रदर्शन जारी है। सोमवार को टीम पंजाब किंग्स (PBKS) से 11 रनों से हार गई है। कप्तान रवींंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के धीमी गति से रन बनाने के कारण टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीजन में ये चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की छठी हार है। अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सिर्फ 2 मैच जीत सकी है। मैच के दौरान टीम के नाम हार के साथ एक और शर्मनाक रिकार्ड दर्ज हुआ है।
चेन्नई सुपर किंग्स के नाम एक सीजन में सर्वाधिक कैच छोड़ने का दर्ज हुआ रिकार्ड
4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का इस सीजन में बुरा हाल है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी सब फ्लॉप चल रही है। सोमवार के मैच में अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) की शानदार बल्लेबाजी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पकड़ मजबूत हो गई थी लेकिन खुद कप्तान रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने आकर सब कुछ खत्म कर दिया।
जब टीम को हर गेंद पर दो या उससे अधिक रन चाहिए थे तो वो सिंगल का गेम खेल रहे थे। इससे रन रेट बढ़कर 4 व 5 रन तक पहुंच गया, जो बाद में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भी नहीं बना सके। इसके अलावा मैच के दौरान दो कैच भी छूटे। इससे चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल (IPL) के एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम बन गई।
अर्शदीप सिंह व कगिसो रबाडा ने छीना चेन्नई सुपर किंग्स से मैच
मैच में एक समय जब अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) बल्लेबाजी कर रहे थे तो 11.35 के रन रेट से प्रति ओवर रन की दरकार थी। इसी दौरान रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIKWARD) के आउट होने के बाद कप्तान ने महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को न भेजकर खुद बल्लेबाजी करने चले आए। इस दौरान पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) और कगिसो रबाडा (KAGISO RABADA) ने शानदार गेंदबाजी कर रनों पर रोक लगा दिया।
कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट ओर अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया। इन दोनों गेंदबाजों की मदद से पंजाब किंग्स को 11 रन से जीत मिली, हालांकि पंजाब किंग्स की ओर से शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंद में 88 रन और भानुका राजपक्षे (BHANUKA RAJPKSHE) ने 32 गेंद पर 42 रन बनाए।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, रवींद्र जडेजा,