IPL 2022, CSK vs LSG: रवींद्र जडेजा की खराब कप्तानी से रोमांचक मैच में हारी चेन्नई सुपर किंग्स, 6 विकेट से जीत गई लखनऊ सुपरजांयट

By Aditya tiwari On April 1st, 2022
रवींद्र जडेजा की खराब कप्तानी से हारी चेन्नई सुपर किंग्स, 6 विकेट से जीत गई लखनऊ

आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 7वां मुकाबला खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और लखनऊ सुपरजांयट की टीमें आमने-सामने नजर आई. जहाँ पर केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 210 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. रवींद्र जडेजा की गलती टीम को बहुत ज्यादा भारी पड़ गई.

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया था 211 रनों का लक्ष्य

IPL 2022 CSK vs LSG MATCH REPORT

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) मात्र एक रन ही बना सके. लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) ने 50 रनों के बेहद शानदार और आक्रामक पारी मात्र 27 गेंदो पर खेली. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे मोईन अली (MOEEN ALI) ने 35 रनों की बेहद अहम पारी खेली.

वहीं आज नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए शिवम दूबे (SHIVAM MAVI) ने भी 49 रनों की पारी खेली. जबकि अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) ने 27 तो कप्तान रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने भी अंत में 17 रन बनाए. जिसके कारण चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 210 रन बनाए. लखनऊ सुपरजांयट के लिए रवि बिश्नोई (RAVI BISNOI) ने 2 विकेट तो वहीं आवेश खान (AVESH KHAN) और एंड्यू टाई ने भी 2- 2 विकेट अपने नाम किया.

रवींद्र जडेजा की गलती टीम को पड़ी बहुत भारी

IPL 2022 CSK vs LSG MATCH REPORT

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट के लिए कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने 40 रन बनाए तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने भी 61 रनों की बेहद अहम पारी खेली. इस टीम को बहुत ही शानदार शुरूआत मिली थी. लेकिन उसके बाद मनीष पांडे (MANISH PANDEY) 5 रन ही बना पाए.

नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे इविन लुईस ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 54 रन बनाए. जिसके कारण ही लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया. रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने 19वां ओवर शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) से कराया जो सबसे बड़ी गलती साबित हुई. चेन्नई के लिए गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके.

 

 

Tags: केएल राहुल, चेन्नई सुपर किंंग्स, मोईन अली, लखनऊ सुपरजांयट,
Exit mobile version