IPL 2022, CSK vs LSG: ड्वेन ब्रावो आज लसिथ मलिंगा को छोड़ देंगे इस मामले में पीछे, लखनऊ के खिलाफ रच सकते हैं एक नया इतिहास

आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन के 6 मैच पूरी हो चुके हैं। गेंद और बल्ले के बीच के संघर्ष पर फैंस क्रिकेट का पूरा आनंद ले रहे हैं। गुरुवार को लखनउ सुपर जायंटस (LSG)और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच 7वां मैच खेला जाएगा। इस मैच में चेन्नई के तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) दिग्गज लसिथ मलिंगा (LASITH MALINGA) का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर एक नया इतिहास रचते हुए नजर आ सकते हैं.
आईपीएल में लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोडेंगे ड्वेन ब्रावो

IPL 2022 CSK vs LSG DWAYNE BRAVO LASITH MALINGA
राजस्थान रॉयल्स (RR) अपना पहला मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं पिछली बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आज अपना दूसरा मैच लखनउ सुपर जायंटस (LSG) से खेलने जा रही है। दोनों टीमें अपना पहला मैच गवां चुकी हैं। आज के मैच में दोनों टीमें अंकतालिका में स्थान बनाने के लिए संघर्ष करती दिखेंगी।
दूसरी ओर अब तक आईपीएल (IPL) में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (LASITH MALINGA) के नाम सर्वाधिक 170 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। लसिथ मलिंगा (LASITH MALINGA) ने वर्ष 2009 से 2019 तक 122 मैचों में 19.79 के औसत से 170 विकेट चटकाए हैं। यह रिकॉर्ड आज के मैच में टूट सकता है। जिसे ड्वेन ब्रावो अपने नाम कर सकते हैं.
ड्वेन ब्रावो रच सकते हैं एक नया इतिहास

IPL 2022 CSK vs LSG DWAYNE BRAVO LASITH MALINGA
कैरीबियन आलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। मौजूदा समय में वो भी लसिथ मलिंगा (LASITH MALINGA) के रिकॉर्ड के बराबर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल (IPL) के 170 विकेट लिए है। गुरुवार के मैच में एक विकेट लेते हैं अब तक का सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड ब्रावो के नाम हो जाएगा।
ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) ने वर्ष 2008 से 152 मैच खेलते हुए 24 के औसत से 170 विकेट लिए हैं। ब्रावो आईपीएल (IPL) में दो बार 4 विकेट लेने व उनका बेस्ट स्कोर 22 पर 4 विकेट है। बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 107 पारियों में 22.9 के औसत से 1537 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में 5 अर्द्धशतक भी लगाए हैं।
Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, ड्वेन ब्रावो, लखनऊ सुपरजांयट, लसिथ मलिंगा,