रितुराज गायकवाड़ ऑरेंज कप जीतने के बाद अब इस सीजन लगातार हो रहे हैं फेल

IPL 2022: रितुराज गायकवाड़ ऑरेंज कप जीतने के बाद अब इस सीजन लगातार हो रहे हैं फेल, दिग्गज ने बताई उसकी असल वजह

रितुराज गायकवाड़ ऑरेंज कप जीतने के बाद अब इस सीजन लगातार हो रहे हैं फेल

आईपीएल 2021 (IPL 2021) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को विजेता बनाने में मुख्य किरदार अदा करने वाले रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ  GAIKWAD) मौजूदा सीजन में अभी तक फ्लाप चल रहे है। शरुआती तीन मैचों में उनके बल्ले से मात्र 2 रन निकले हैं। इसका असर यह रहा है कि इस पर आईपीएल (IPL) की प्रमुख दावेदार मानी जा रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपना पहला तीनों मैच हार चुकी है। रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ  GAIKWAD) की खराब बल्लेबाजी को लेकर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर  (WASIM JAFFER)ने कुछ सुझाव दिए हैं। आइए जानते हैं क्या हैं सुझाव…..

गेंद पर बल्ले का बाहरी किनारा लगने से लगातार आउट हो रहे रितुराज गायकवाड़

अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ओपनर बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ  GAIKWAD) का प्रदर्शन काफी खराब  रहा है। वह मुंबई इंडियंंस (MI) के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए थे जबकि लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) व पंजाब किंग्स (PBKG) के खिलाफ वह 1-1 रन बनाकर आउट हो गए। हर बार रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ  GAIKWAD) गेंद पर बल्ले का बाहरी किनारा लगने से आउट हुए।

इस पर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (WASEEM JAFFER) ने बताया है कि ऐसा स्विंग हो रही गेंदों के चलते हो रहा है। उन्होंने बताया है कि पिछले बार आईपीएल (IPL) संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुआ था। वहां अक्सर तेज गेंदें स्विंग नहीं होती हैं। लेकिन मुंबई की पिच में शुरुआती तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है। इस वजह से हर बार गेंद बल्ले का बाहरी किनारा ले ले रही है।

वसीम जाफर ने कहा रितुराज को ढूंढना होगा अपनी समस्या का हल

पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर  (WASEEM JAFFER) का मनाना है कि रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ  GAIKWAD) को स्विंग होती तेज गेंदों की समस्या से निजात पाने का विकल्प ढूंढना होगा। उन्होंने बताया है कि रितुराज के पास काफी क्रिकेट है और उनको अपनी इस समस्या का हल निकालना ही होगा, तभी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की समस्या का हल भी निकल सकेगा।

बता दें रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ  GAIKWAD) ने पिछले आईपीएल 2021 (IPL 2021) में ऑरेंज कप जीती थी। उन्होंने 16 मैच में 635 रन 45.33 के औसत से बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक व पांच अर्द्धशतक भी लगाए थे। इसी का परिणाम था कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मैच आईपीएल 2021 (IPL 2021) जीतने में कामयाब रही थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version