IPL 2022: हर्षा भोगले से लेकर आकाश चोपड़ा तक जाने इस सीजन कमेंट्री कर कितने पैसे कमाए हैं कमेंटेटर्स ने

By Twinkle Chaturvedi On May 30th, 2022
हर्षा भोगले से लेकर आकाश चोपड़ा तक आईपीएल 2022 में कितने पैसे कमाए कमेंटेटर्स ने

आईपीएल 2022 का 15वां सीजन समाप्त हो चुका हैं। गुजरात टाइटंस के रूप में लीग को एक नई विजेता मिली हैं। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग हैं। इस लीग में खिलाड़ी हो, एंकर हो य कमेंटेटर्स हर किसी के ऊपर लाखों-करोड़ों की बारिश होती हैं। आईपीएल दुनिया में चर्चा का विषय अपने कमेंटेटर्स की वजह से भी होता हैं। फैंस अपने फेवरेट कमेंटेटर्स को देखना और सुनना पसंद करते हैं। और इसलिए आयोजनकर्ता क्रिकेट कमेंटेटर्स पर खूब पैसे खर्च करते हैं।

आइए जानते हैं आईपीएल 2022 के इस सीजन में किसे मिले कितने पैसे

IPL 2022 Final, RR vs GT: उमरान मलिक बने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तो पूरे सीजन छाया जोस बटलर का करिश्मा, यहां देखें आईपीएल 2022 सीजन की पूरी विनर लिस्ट

आईपीएल की गिनती दुनिया की सबसे बड़ी लीगों में होती हैं। हर साल फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। लेकिन ये लीग अपने कमेंटेटर्स की वजह से भी चर्चा में रहता हैं। क्योंकि फैंस अपने फेवरेट कमेंटेटर्स के द्वारा ही खेल के बारे में सुनना पसंद करते हैं। हर्षा भोगले, जतिन सप्रू और आकाश चोपड़ा जो कमेंट्री करते वक्त फैंस के दिलों में बस जाते हैं। आइए आज जानते हैं कि आईपीएल में हिंदी और इंग्लिश में कमेंट्री कर रहे कमेंटटेर्स को इस सीजन कितनी सैलरी मिली हैं।

आईपीएल 2022 इंग्लिश कमेंटेटर्स को मिली इतनी रकम

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सुनील गावस्कर ने कर दी यह भविष्यवाणी

 

आईपीएल के इंग्लिश कमेंट्री टीम में – हर्षा भोगले, सुनील गावस्कर, मुरली कार्तिक, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, अंजुम चोपड़ा, एलन विलकिंस, पॉमी मबांगवा, दीप दासगुप्ता, इयान बिशप, निक नाइट, डैनी मॉरियन, साइमन डॉल, मैथ्यू हेडन और केविन पीटरसन शामिल हैं। इन सारे कमेंटेटर्स को पूरे सीजन के लिए 2.5 लाख डॉलर यानि 1.9 करोड़ से 3.8 करोड़ तक दिए गए हैं।

आईपीएल 2022 के हिंदी कमेंटेटर्स को मिली इतनी रकम

हिंदी कमेंट्री टीम में आकाश चोपड़ा, इरफान पठान. गौतम गंभीर, निखिल चोपड़ा, तान्या पुरोहित, किरण मोरे, जतिन सप्रू, सुरेन सुंदरम, सुरेश रैना के नाम शामिल हैं। हिंदी कमेंट्री करने वालों को इस सीजन 80 हजार डॉलर से 3.5 लाख डॉलर यानि 61 लाख से 2.67 करोड़ रूपये दिए गए हैं। आकाश चोपड़ा को सबसे ज्यादा 2.6 करोड़ रूपये की सैलरी मिली हैं। हरभजन सिंह, सुरेश रैना और इरफान पठान को 1.5 करोड़ रूपये मिले हैं।

Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल फाइनल, आकाश चोपड़ा, गुजरात टाइटंस, जतिन सप्रू, सुरेश रैना, हर्षा भोगले,
Exit mobile version