IPL 2022, LSG VS SRH: बीमार मां अस्पताल में करा रही थी अपना इलाज, लेकिन बेटे ने लखनऊ सुपरजांयट को दिलाई दूसरी जीत

आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन के 12 वें मैच में लखनऊ सुपरजांयट के हीरो आवेश खान (AVESH KHAN) व दीपक हुड्डा (DEEPAK HUDDA) की एक वीडियो आईपीएल ने अपनी अधिकारिक वेबसाइड पर अपलोड की है। दाेनों ने खिलाड़ियों ने अपने खेल के बारे में बात की है। आवेश खान (AVESH KHAN) ने अपनी विकेट का चौका अपनी मां के नाम समर्पित किया है। उन्होंने बताया है कि बीमार मां उनका हौसला अस्पताल से बढ़ा रही थी।
पर्पल कैप की होड़ में नंबर 3 पर पहुंचे आवेश खान
आईपीएल (IPL) के 12 वें मैच में लखनउ सुपरजायंट (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 12 रनों से हरा दिया है। लखनउ सुपर जायंटस (LSG) की ओर से आवेश खान (SRH) ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने अपने 3.4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसकी मदद से टीम को जीत मयस्सर हो सकी। आवेश खान (AVESH KHAN) ने वीडियो में बताया है कि उनकी मां अस्पताल में बीमार है।
बीमारी के बाद भी वह लगातार उनका हौसला अफजाई कर रही थींं। उन्होंने अपने चार विकेट व अच्छी क्रिकेट खेलना अपनी मां को समर्पित किया है। बता दें कि आवेश खान (AVESH KHAN) 4 विकेट लेने के बाद पर्पल कैप की होड़ में नंबर 3 पर आ गए हैं। अब इनसे आगे कोलकाता नाईट राइडर्स के उमेश यादव हैं।
लखनऊ सुपरजांयट के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं दीपक हुड्डा
दीपक हुड्डा(DEEPAK HUDDA) लखनऊ सुपरजांयट (LSG) के हीरो बनकर उभरे है। अब तक तीन मैचों में उन्होंने 40 की औसत से 119 रन बनाए हैं, जिसमें दो शानदार अर्द्धशतक भी शामिल है। लखनऊ सुपरजांयट (LSG) के तीनों मैचों में जरूरत के अनुसार दीपक हुड्डा (DEEPAK HUDDA) ने शानदार बल्लेबाजी की है।
अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से दीपक हुड्डा (DEEPAK HUDDA) ऑरेज कैप की दौड़ में तीसरे नंबर पर है। इनके ऊपर 135 रन बनाने वाले ईशान किशन (ISHAN KISHAN) व जोस बटलर (JOS BATTLER) हैं। आगे इनका यही प्रदर्शन जारी रहा तो ऑरेज कैप मिलना तय माना जा रहा है।