IPL 2022: गुजरात टाइटंस के ट्रॉफी जीतने के बाद कोच आशीष नेहरा ने रच दिया यह बड़ा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

आईपीएल 2022 (IPL) के गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा (ASHISH MEHRA) ने गुजरात के ट्रॉफी जीतते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया हैं। आईपीएल का फाइनल सीजन की दो सबसे सफल और मजबूत टीम गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला गया। राजस्थान सिर्फ 130 रन बनाने में कामयाब रही। शुभमन गिल के 45 नाबाद रन, हार्दिक पंड्या के 34 और डेविड मिलर के 32 नाबाद रन से गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में ही 7 विकटों से यह मुकाबला और अपने पहले लीग के पहले आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया हैं।
गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर रचा इतिहास
आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी कई भारतीयों खिलाड़ियों ने कई बार अपने नाम की हैं। लेकिन आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भारतीय कोच ने अपनी टीम को आईपीएल ट्रॉफी जितवाई हो। गुजरात टाइटंस के हेड कोच का कार्यभार पूर्व भारतीय खिलाड़ी आशीष नेहरा संभाल रहे हैं। उन्होने गुजरात को पहले सीजन में ट्रॉफी जीतवाकर इतिहास रच दिया हैं।
आईपीएल के इतिहास में अब तक किसी भी भारतीय कोच ने अपनी टीम को ट्रॉफी नहीं जितवाई हैं। आशीष नेहरा ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अब तक जितनी भी टीम आईपीएल जीती हैं उन टीमों की कोचिंग विदेशी कोच के द्वारा ही हुई हैं। ऐसे में आशीष नेहरा पहले भारतीय कोच है जिन्होने आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। और सभी को बहुत गौरवान्वित किया हैं।
पहले ही सीजन में ट्रॉफी जीतकर गुजरात टाइटंस ने जीता सबका दिल
गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर सभी फैंस का दिल जीत लिया हैं। कल का फाइनल मैच गुजरात के लिए बेहद शानदार रहा। टॉस हारने के बाद भी टीम ने मैच के हर एक पल को अपने पक्ष में किया हैं। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हार्दिक पंड्या के शानदार बॉलिंग अटैक के सामने 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पायी। शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या और डेविड मिलर ने 7 विकेट से अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।
Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल फाइनल, आशीष नेहरा, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, हार्दिक पंडया,