IPL 2022: 3 खिलाड़ी जिनका आखिरी सीजन साबित होगा आईपीएल 2022, इसके बाद मजबूरी में लेगा पड़ेगा संन्यास

By Aditya tiwari On March 12th, 2022
IPL 2022

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की तैयारियां अब बीसीसीआई (BCCI) ने तेजी के साथ शुरू कर दी है. सीजन 15 का आयोजन मुंबई और पुणे के मैदानों पर होने वाला है. सीजन का पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के बीच खेला जाना है.

आईपीएल को हमेशा से ही युवाओ के लिए बड़ा स्टेज माना जाता है, लेकिन अनुभवी खिलाड़ियो को भी लगातार मौका मिलता रहा है. अब आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भी कई अनुभवी खिलाड़ी नजर आने वाले हैं, जिनपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. कुछ अनुभवी खिलाड़ियो के लिए ये आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है. अगले सीजन इन खिलाड़ियो को मौका मिलना मुश्किल नजर आता है. जिसके कारण उन्हें मजबूरी में संन्यास लेना पड़ सकता है.

IPL 2022 का सीजन इन 3 खिलाड़ियो के लिए साबित हो सकता है आखिरी

1. ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर ड्वेन ब्रावो (DWANE BRAVO) पहसे सीजन से ही आईपीएल का हिस्सा हैं. वो अधिकतम सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम का हिस्सा रहे हैं. पिछले 2 सीजन से भले ही उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली हैं, लेकिन उसके बाद भी चेन्नई ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन में उन्हें खरीदा है.

जिसके कारण इस अनुभवी खिलाड़ी को खेलने का मौका मिलने वाला है. ब्रावो अब अगर इस सीजन में बहुत अच्छा नहीं कर पाए तो उन्हें अगले सीजन में टीम रिलीज कर सकती है. ऐसे में इस खिलाड़ी को संन्यास का फैसला करना पड़ सकता है. ब्रावो पहले से ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. हालांकि वो कई टी20 लीग में खेलते हुए नजर आते हैं.

2. रोबिन उथप्पा

विकेटकीपर बल्लेबाज रोबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) पिछले सीजन पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) का हिस्सा बने थे. जहाँ पर उन्होंने अच्छा किया था, जिसके कारण दोबारा आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन (MEGA AUCTION) में चेन्नई ने उन्हें खरीदा. अब रोबिन पिछले साल के प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करते हुए नजर आयेंगे.

अगर वो ऐसा करने में सफल रहे तो उनका करियर दोबारा पटरी पर आ सकता है. लेकिन अगर उथप्पा फेल हुए तो उन्हें भी सुरेश रैना (SURESH RAINA) की तरह अगले सीजन शायद ही कोई खरीददार मिले. उम्र के इस पढ़ाव में उथप्पा के लिए कुछ आक्रामक और बड़ी पारियां संजीवनी का काम कर सकती है. फेल होने पर रोबिन उथप्पा को संन्यास का फैसला करने पर मजबूर होना पड़ेगा.

3. अंबाती रायडू

मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) 2018 से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) टीम का हिस्सा हैं. जहाँ पर उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है. वो हर सीजन में टीम को 2 से 3 मैच अपने बल्ले के दम पर जिताते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन में बड़ी रकम खर्च करके रायडू को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने एक बार फिर अपने साथ जोड़ा था.

रायडू किसी भी बल्लेबाजी क्रम में खेलने की क्षमता रखते हैं. जिसके कारण ही उनपर कई टीमों ने दांव खेला था. लेकिन बढ़ते उम्र के कारण अब रायडू को भी टीम का भरोसा लगातार रन बनाकर जीतना होगा. अगर वो ऐसा करने में सफल नहीं रहे तो उनको भी अगले सीजन में संन्यास का फैसला करना पड़ सकता है.

Tags: अंबाती रायडू, आईपीएल 2022, ड्वेन ब्रावो, रोबिन उथप्पा,
Exit mobile version