हरमनप्रीत कौरः महिला क्रिकेट को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शामिल किया गया हैं। आठ महिला क्रिकेट टीमें बर्मिघंम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (COMMON WEALTH GAMES 2022) में खेलती हुई नजर आ रही हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स का पांचवा मैच आज भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) और पाकिस्तान महिला टीम (PAKISTAN WOMEN TEAM) के बीच एजेब्सटन (EDGBASTON) में 31 जुलाई को 3ः30 बजे से खेला जाएगा।
दोनों ही देश अपना पिछला मुकाबला हार कर आ रही हैं, इसलिए यह मुकाबला काफी जरूरी रहने वाला हैं। आईसीसी विश्व कपों में दिखने वाले सबसे बड़े प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान अब कॉमनवेल्थ गेम्स में भी अपने धमाकेदार एक्शन से मंच को बड़ा बनाते नजर आने वाले हैं। इस मुकाबले में भारतीय टीम किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेगी, आइए जानते हैं-
पाकिस्तान के खिलाफ हरमनप्रीत कौर इन खिलाड़ियों को देगी मौका

भारतीय टीम ने अपना पिछला मुकाबला आस्ट्रेलिया से 3 विकटों से हारा था। पहले मैच में हारने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में टीम को वापसी की बहुत ज्यादा जरूरत हैं। हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इस प्लेइंग 11 को मौका देने वाली हैं। मैच की ओपनिंग शेफाली वर्मा (SHEFALI VERMA) और स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ही नजर आने वाले हैं।
शेफाली ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था, वहीं स्मृति भारत की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल हैं। तीन नंबर पर यास्तिका भाटिया (YASTIKA BHATIA) और चौथे नंबर पर कप्तान हरमनप्रीत कौर नजर आएंगी। हरमनप्रीत कौर ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था आगे आने वाले मुकाबलों में भी उनसे यही उम्मदी की जा रही हैं। पांचवे नंबर पर दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA), छठे नंबर पर जेमिमा राड्रिग्स और सातवें नंबर पर हरलीन देओल (HARLEEN DEOL) नजर आने वाली हैं।
हरमनप्रीत कौर कर सकती हैं टीम में बड़ा बदलाव

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हरमनप्रीत कौर टीम में एक बदलाव करती हुई नजर आ सकती हैं। कप्तान हरमनप्रीत मेघना सिंह (MEGHNA SINGH) की जगह पर पूजा वास्त्रकार (POOJA VASTRAKAR) को मौका देती दिख सकती हैं। पूजा के टीम में रहने से बल्लेबाजी क्रम में भी टीम को योगदान मिलते दिख सकता हैं।
राधा यादव (RADHA YADAV), रेणुका सिंह (RENUKA SINGH), राजेश्वरी गायकवाड़ (RAJESHWARI GAIKWAD), हरलीन देओल और हरमनप्रीत कौर गेंदबाजी क्रम को संभालती दिख सकती हैं। भारतीय टीम ने पिछले मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया था टीम मैच जीत सकती थी लेकिन दबाव को टीम संभाल नहीं पायी और महत्वपूर्ण क्षण को अपने हाथ से गंवाती दिखी। भारत को अपनी पुरानी गलतियो से सीख लेकर आगे शानदार प्रदर्शन करने की जरूरत हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, राधा यादव, पूजा वास्त्रकार, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
