IND vs HK: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के आगे हांगकांग की सिट्टी-पिट्टी हुई गुल, भारत की जीत के हीरो बन छू लिया आसमान

By Twinkle Chaturvedi On September 1st, 2022
IND vs HK: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के आगे हांगकांग की सिट्टी-पिट्टी हुई गुल, भारत की जीत के हीरो बन छू लिया आसमान

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का चौथा मुकाबला  भारत (INDIA) और हांगकांग के बीच 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। हांगकांग के कप्तान निजाकत खान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं।

हांगकांग की टीम 193 रनों का पीछा करते हुए सिर्फ 152 रन ही बना पायी। इंडिया ने यह मुकाबला 40 रनों से जीतकर टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। अब इंडिया सुपर-4 में अपना तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। आज भारत की जीत के 3 हीरो रहे है, आइए आपको उनके शानदार कारनामे से एक बार फिर रूबरू करवाते हैं।

1. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) के आज की पारी की जितनी तारीफ की जाए वह उतनी कम हैं। आज सूर्या ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 68 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 192 रनों का स्कोर खड़ा किया।

हर कोई सूर्या की शानदार पारी की तारीफ किए बिना नहीं थक रहा। कप्तान रोहित भी उनकी तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए नजर आए। सूर्या भारत के लिए खेलते हुए शानदार नजर आ रहे हैं। इस साल टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए सूर्या ने ही सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ सूर्या रन से थोड़े कम जरूर पड़े थे। लेकिन उनकी उस 18 रन की पारी ने भी भारत को संभालने का काम किया था। आज सूर्या की पारी एक बार फिर भारत की जीत का कारण बन गई हैं। अब सुपर-4 के होने वाले मुकाबलों में भी सूर्या से ऐसी ही धुआंधार पारी की उम्मीद की जा रही हैं।

2. विराट कोहली

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पाकिस्तान के खिलाफ 35 रनों की पारी खेलते नजर आए थे। उनकी इस पारी ने उनके शानदार कमबैक का बिगुल बजा दिया था। अब फैंस उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे। आज विराट ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 59 रनों की शानदार पारी खेली। विराट कोहली ने बड़े दिनों बाद एक अर्धशतकीय पारी खेली। जो भारत के लिए सबसे ज्यादा खुशी की बात हैं।

विराट का बड़े टूर्नामेंट में रन बनाना हमेशा भारत के जीत का कारण रहता हैं। विराट ने आज अपने शानदार कमबैक हाफ सेंचुरी से करोड़ो मुंह पर ताला लगाने का काम भी किया हैं। विराट की पारी ने भारत को 192 रनों तक ले जाने में बहुत मदद की। विराट कोहली ने केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव दोनों खिलाड़ियों के साथ शानदार साझेदारी भी आज निभाई हैं।

3. रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत में अपने बल्ले से बड़ी भूमिका निभाई थी। आज जडेजा की बल्लेबाजी में तो पारी नहीं आयी। लेकिन उन्होने अपने गेंद से ही तहलका मचाना शुरू कर दिया। आज रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लेकर कमाल का स्पेल पूरा किया। जड्डू का यह स्पेल भारत की जीत का कारण बना हैं।

जड्डू ने आज विकेट लेने से पहले हांगकांग के कप्तान निजाकात खान को रन आऊट किया। जडेजा अपने हाथ से गेंद को सही दिशा में फेंकते नजर आए। जिससे निजाकात खान आऊट हो गए। इस एशिया कप में रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों का बोल-बाला ज्यादा रहने वाला हैं। क्योंकि ये 3-डी प्लेयर कभी भी मैच पलट सकते हैं।

Tags: भारत बनाम हांगकांग, भारतीय क्रिकेट टीम, रविंद्र जडेजा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव,
Exit mobile version