भारतीय महिला टीम के लिए बीसीसीआई नहीं ढूंढ पाई ब्राडकास्टर

INDW vs SLW: मिताली राज के संन्यास के बाद पहली बार मैदान में उतरने को तैयार हैं भारतीय महिला टीम, लेकिन BCCI तुली हैं नाइंसाफी करने पर

INDW vs SLW: मिताली राज के संन्यास के बाद पहली बार मैदान में उतरने को तैयार हैं भारतीय महिला टीम, लेकिन BCCI तुली हैं नाइंसाफी करने पर

क्रिकेट को हमेशा पुरूषो का खेल कहा जाता था। लेकिन आज महिलाओं ने सारे बंधन को तोड़ते हुए इस प्रतिभा का खेल बना दिया हैं। भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) अपना मुकाम हासिल करने के लिए दिन रात एक कर दिया हैं। आज अपने दमदार प्रदर्शन से भारतीय महिला क्रिकेट की वाहवाही दुनिया का हर देश करता हैं। लेकिन भारत में बीसीसीआई महिला क्रिकेट को कम बढ़वा देती हैं यह बात समय-समय पर पता चल ही जाती हैं।

आईपीएल (IPL) और भारत पुरूषों (INDIA MENS) के मैचों के लिए बीसीसीआई (BCCI) करोड़ो रूपए का ब्राडकास्टर ढूंढती हैं। लेकिन श्रीलंका (SRILANKA) के खिलाफ महिला क्रिकेट टीम की आगामी सीरीज के लिए बीसीसीआई को ब्रडकास्टर ढूंढना मुश्किल लग रहा हैं।

बीसीसीआई भारतीय महिला टीम के लिए नहीं ढूंढ पा रही बैं ब्राडकास्टर

भारतीय महिला क्रिकेट (INDIAN WOMEN CRICKET) खिलाड़ियों और श्रीलंका महिला क्रिकेट (SRILANKA WOMEN CRICKET) खिलाड़ियों के बीच जल्द ही सीरीज शुरू होने वाली हैं। भारतीय महिला खिलाड़ी श्रीलंका दौरे के लिए उड़ान भी भर चुकी हैं। लेकिन सबसे बड़ी आश्चर्यचकित करने वाली बात है कि भारतीय महिला और श्रीलंका महिला खिलाड़ियों के सीरीज के लिए ना तो बीसीसीआई (BCCI) को और ना ही श्रीलंका क्रिकेट को कोई ब्राडकास्टर मिल पाया हैं।

सीरीज के लिए ब्राडकास्टर ना ढूंढ पाने की जानकारी खुद श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ  ने दी हैं। श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डेसिल्वा ने कहा हैं-

“हम अब तक ब्राडकास्टर तय नहीं कर पाए हैं। हम कोशश करेंगे कि यूट्यूब पर इसकी स्ट्रीमिंग हो।”

भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई आईपीएल और भारतीय पुरूष टीम के मैच दिखाने के लिए करोड़ो खर्च करती हैं। लेकिन इस बोर्ड अभी तक महिला क्रिकेट टीम के लिए ब्राडकास्टर नहीं ढूंढ पाई हैं। ऐसा कहना गलत भी नहीं होगा कि बीसीसीआई भारतीय महिला टीम के साथ सरासर नाइंसाफी कर रही हैं। क्योंकि जहां तक हम बोर्ड को जानते हैं यह काम करना उनके लिए कतई भी मुश्किल नहीं हैं।

भारतीय महिला टीम 23 जून से करेगी सीरीज का आगाज

भारतीय महिला टीम की खिलाडियां 23 जून से अपने श्रीलंका दौरे की शुरूआत करेगी। पहले टीम टी-20 सीरीज खेलती दिखाई देगी। जिसके मैच क्रमशः 23 जून, 25 जून और 27 जून को खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। जिसके मैच क्रमशः 1 जुलाई, 4 जूलाई और 7 जुलाई को खेले जाएंगे।

भारत की स्टार और दिग्गज मिताली राज (MITALI RAJ) के संन्यास के बाद पहली बार भारतीय महिला टीम नीली जर्सी में नजर आने वाली हैं। मिताली राज की जगह हरमनप्रीत कौर को भारत की कमान सौंपी गई हैं। उम्मीद रहेगी की जैसे मिताली राज की मौजूदगी ने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाईयां दी हैं। वैसे ही उनके संन्यास के बाद भी टीम के खिलाड़ी भारतीय महिला टीम को और ऊंचाईयों तक लेकर जाए।

Exit mobile version