IND vs RSA: आखिरी ओवर की नो बॉल ने बदल दिया मैच का परिणाम, भारतीय टीम की हार पर वेस्टइंडीज ने मनाया जश्न, देखें वीडियो

आईसीसी महिला विश्वकप 2022 (ICC WWC 2022) से भारतीय टीम बाहर हो चुकी है। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) की ओर से अंतिम ओवर की 5वीं गेंद नो बॉल ने पूरे मैच का पासा ही पलट दिया और भारतीय टीम जीता हुआ मैच हार गई। भारत (INDAIA)की हार पर जहां पूरे क्रिकेट जगत में फैंस को दुख हुआ वहीं वेस्टइंडीज (WEST INDIES) की टीम ने भारत (INDIA )की हार पर जश्न मनाया है। भारत (INDIA) के हारने से वेस्टइंडीज (WEST INDIES) सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है।
जीता मैच हार गई भारतीय टीम
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 275 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।टीन शेफाली के 46 गेंद में 53 रन स्मृति 84 के गेंद में 71 रन व हरमनप्रीत कौर ने आखिर में 57 गेंद में 48 रन रन की मदद से रन व मिताली राज के अर्द्धशतक की बदौलत स्कोर खड़ा हुआ। इस विशाल स्कोर के जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका ( SOUTH AFRICA) की टीम ने लौरा वोल्वार्ट ने 79 गेंद में 80 और लारा गुडाल ने 69 गेंद में 49 रन बनाकर दूसरे विकेट के लिये 125 रन की साझेदारी की।
इसके बाद मिगनोन डु प्रीज 63 गेंद में नाबाद 52 रन तक क्रीज पर डटी रहीं। हुआ कुछ ऐसा कि साउथ अफ्रीका ( SOUTH AFRICA) को जीत के लिए आखिरी ओवर में 7 रनों की जरूरत थी। दूसरी गेंद पर साउथ अफ्रीका ( SOUTH AFRICA) टीम की तृषा शेट्टी रन आउट हो गईंं। अगली दाे गेंद पर दो रन बने मैच की पांचवीं गेंद पर मिगनोन डु प्रीज लॉग ऑन पर कैच आउट हो गईं। अब एक गेंद पर तीन रन बनाने की जरूरत थी लेकिन पांचवींं बॉल नाे बॉल हो गई। साउथ अफ्रीका ने आसानी से मैच को जीत लिया।
वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम की हार पर मनाया जश्न
भारतीय टीम हार के बाद अब सेमीफाइनल मुकाबले से पूरी तरह बाहर हो गई है। अब ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA), साउथ अफ्रीका ( SOUTH AFRICA), इंग्लैंड (ENGLAND) व वेस्टइंंडीज (WEST INDIES) सेमीफाइनल में खेलेंगे। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला सेमीफाइनल 30 मार्च व साउथ अफ्रीका व इंग्लैंंड के बीच दूसरा सेमीफाइल 31 मार्च को खेला जाएगा।
भारतीय टीम की हार पर वेस्टइंडीज दिन भर नजरें जमाए बैठा रहा जब भारतीय टीम की हार हुई तो वेस्टइंडीज की टीम खुशी से झूम उठी। वेस्टइंडीज की टीम ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर अपलोड की है। देखिए वेस्टइंडीज का पोस्ट…