राहुल द्रविड़ के साथ वीवीएस लक्ष्मण भी बन सकते हैं भारतीय टीम के कोच, बीसीसीआई जल्द ले सकता है ये बड़ा फैसला

राहुल द्रविड़ के साथ वीवीएस लक्ष्मण भी बन सकते हैं भारतीय टीम के कोच, बीसीसीआई जल्द ले सकता है ये बड़ा फैसला

भारतीय टीम 9 जून से 19 जून तक साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 5 मैचों से टी 20 सीरीज खेलेगी। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) के बजाय भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (VVS LAXMAN) हो सकते हैं। साउथ अफ्रीका के इस दौरे के दौरान राहुल द्रविड़ व वीवीएस लक्ष्मण को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

घरेलू टी 20 सीरीज के लिए बन सकती है अलग टीम

दरअसल भारतीय टीम (TEAM INDIA) को आईपीएल के तुरंत बाद साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। साउथ अफ्रीका के साथ 9 से 19 जून तक 5 टी 20 मैचों की सीरीज खेली जानी है लेकिन इसी बीच भारतीय सीनियर टीम 16 जून को इंग्लैंड (ENGLAND) रवाना हो जाएगी। यहां पर भारत को 1 टेस्ट, 3 मैचों की वनडे सीरीज और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा।

सीनियर टीम के कोच राहुल द्रविड़ टीम के साथ इंग्लैंड रवाना होंगे। इस लिए इस बार घरेलू टी 20 सीरीज के लिए अलग टीम बनाकर वीवीएस लक्षमण को कोच बनाया जा सकता है। वीवीएस लक्ष्मण साउथ अफ्रीका समेत आयरलैंड से होने वाले मैचों में कोच की भूमिका में होंगे।

शिखर धवन को सौंपी जा सकती है टीम इंडिया की कप्तानी

साउथ अफ्रीका दौरे व आयरलैंड दौरे के दौरान भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया जा सकता है। टीम में टी 20 विश्वकप के मद्देनजर शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) को कप्तानी सौंपी जा सकती है।  केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी टीम इंडिया के नियमित कोच राहुल द्रविड़ के साथ सीनियर टीम का हिस्सा होंगे जो इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होंगे।

इनसाइड स्पोर्ट्स के हवाले से आ रही रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि

“राहुल द्रविड़ 15 या 16 जून को भारतीय टीम के साथ ब्रिटेन दौरे के लिए रवाना होंगे. इसके अलावा बोर्ड वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बतौर कोच जोड़ने के लिए संपर्क करेगा।”