WOMEN WORLD CUP 2022: इंग्लैंड की पाकिस्तान पर बड़ी जीत से अंक तालिका भारतीय टीम फिसली, जानिए अब किस स्थान पर पंहुची

आईसीसी वूमेन क्रिकेट विश्वकप 2022 (ICC WWC 2022) अपने रोमांचक दौर में पहुंच गया है। लीग मैच खत्म होने की ओर बढ़ने के साथ अंक तालिका में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अंक तालिका में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के स्थान पर अब इंग्लैंड की काबिज हो गई है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज (WEST INDIES) और साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के ड्रा मैच ने भारतीय टीम के नई मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं। आइए जानते हैं भारतीय टीम की अंक तालिका में क्या है स्थिति……
अंक तालिका 5वें नंबर पर पहुंच गई भारतीय टीम

भारतीय टीम (INDIAN TEAM)अब आईसीसी वर्ल्ड कप 2022 (ICC WWC 2022) की अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। पहले स्थान पर 6 मैचों में 12 अंक के साथ अस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) नंबर एक पर बनी हुई है।
दूसरे स्थान पर 6 मैच खेलकर 9 अंकों के साथ साउथ अफ्रीका (SOAUTH AFRICA) की टीम, वेस्टइंडीज (WEST INSIES) 7 मैच खेलकर 7 अंकों के साथ नंबर तीन व इंग्लैंड (ENGLAND) 6 मैच खेलकर 6 अंकों के साथ नंबर चार पर बनी है। भारतीय टीम भी 6 मैंचों में 6 अंक पाए हैं पंरतु एनआरआर (NRR) कम होने से वो पांचवें नंबर पर है। अभी भारत (INDIA) व इंग्लैंड (ENGLAND) को अपना 1-1 मैच खेलना शेष रह गया है।
पाकिस्तान की बुरी हार व वेस्टइंडीज के ड्रा मैच ने बदली अंक तालिका

भारतीय टीम के पांचवे स्थान पर पहुंचने का की प्रमुख दो वजहें हैं। पहली तो यह कि साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के मैच का ड्रा हाेना है। इसमें दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले हैं। इससे वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के 7 अंक हो गए हैं जबकि गुरुवार को इंग्लैंड (ENGLANG) की टीम ने पाकिस्तान (PAKISTAN) को बुरी तरह से हरा दिया है। इसमें इंग्लैंड (ENGLAND) को 2 अंक मिलने के साथ एनआरआर (NNR) में भी इजाफा हुआ है।
इससे 6 अंक होने के बाद भी टीम इंग्लैंड (ENGLAND) की टीम चौथे पायेदान पर पहुंच गई है। अब भारतीय टीम को 27 मार्च को होने वाले मैच को प्रत्येक दशा में जीतना होगा। भारत को अपना आखिरी लीग मैच अंक तालिका में दूसरे नंबर की टीम साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) से खेलना है। यह मैच जीतकर टीम अपनी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकती है।
यहां देखें पूरी अंक तालिका…
🏴England make it to the Top 4 after defeating Pakistan.
India has moved down to 5th from 3rd Spot today. #CWC22 #ENGvPAK pic.twitter.com/Dq7uJqvqXy
— Female Cricket (@imfemalecricket) March 24, 2022
Tags: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप, पूजा वस्त्राकार, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, मिताली राज,
