ICC ODI RANKING: क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम की रैकिंग में मजबूत हुई स्थिति, पाकिस्तान को पीछे छोड़ इस स्थान पर हैं भारत

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES) पर हैं। भारत ने कल वनडे सीरीज खत्म की, जिसमें टीम ने 3-0 से सीरीज को अपने नाम किया। कल 27 जुलाई को सीरीज के आखिरी मुकाबले में बारिश ने बार-बार अपनी हरकत दिखाई, मगर अंत में भारत ने 119 रनों से जीत हासिल कर वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया। भारतीय टीम इस सीरीज में कई बड़े चेहरे रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) के बिना नजर आई थी।
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने कप्तानी संभालते हुए टीम को अपने बल्ले से भी काफी ज्यादा योगदान दिया। इस शानदार जीत के बाद भारत ने आईसीसी ओडीआई रैकिंग (ICC ODI RANKING) में अपने स्थान को बरकरार रखा। आइए जानते हैं टीम इंडिया की ओडीआई रैकिंग-
आईसीसी ओडीआई रैकिंग में टॉप-3 पर बरकरार हैं भारतीय टीम

भारत (INDIA) का वेस्टइंडीज दौरा काफी ज्यादा शानदार जा रहा हैं, इससे पहले टीम ने इंग्लैंड को भी उनकी हीं जमीं पर वनडे और टी-20 सीरीजों में हराया था। भारत ने शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की कप्तानी में 3-0 से अपने नाम की हैं। वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के खिलाफ खेली गई सीरीज भारत की 12वीं द्विपक्षीय सीरीज थी, जिसमें भारत ने जीत हासिल की हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान (PAKISTAN) के नाम था, जिसने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 11 जीत हासिल कर रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद अपनी नंबर-3 की पोजिशिन बरकरार रखी हैं। भारतीय टीम 110 रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। ओडीआई रैकिंग में 128 रेटिंग के साथ न्यूजीलैंड (NEWZEALAND) की टीम पहले पायदान पर हैं। 119 रेटिंग पाइंट्स के साथ इंग्लैंड (ENGLAND) दूसरे पायदान पर हैं। पाकिस्तान (PAKISTAN) की टीम 106 रेटिंग पाइंट्स के साथ नंबर-4 पर मौजूद हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज भारत के लिए रहा हैं धमाकेदार

भारतीय टीम ने 22 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरूआत की थी, सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में भारत ने वेस्टइंडीज के मुंह से जीत छीनने का काम किया हैं। पहले मैच में सिराज (MOH. SIRAJ) की घातक गेंदबाजी ने आखिरी ओवर में भारत को मात्र 3 रन से जीत दिलाई। वहीं दूसरे मैच में अक्षर पटेल (AXAR PATEL) की बल्लेबाजी ने टीम को आखिरी ओवर में 2 विकटों से जीत दिलाई। सीरीज का तीसरा मैच भी शानदार रहा, बारिश ने थोड़ा मजा किरकिरा किया, मगर भारत ने 119 रनों की शानदार जीत प्राप्त की।
शिखर धवन और शुभमन गिल ने ओपनिंग करते हुए शानदार खेल दिखाया। शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने 98 रनों की पारी खेली, वो सिर्फ 2 रन से शतक से चूक गए, जिसका मलाल फैंस के साथ-साथ उन्हें बहुत हुआ हैं। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले जीतकर इस साल के 9 वनडे मैचों में से 8 मैचों में जीत प्राप्त करने का भी कीर्तिमान हासिल किया हैं।
Tags: आईसीसी ओडीआई रैकिंग, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम,
