INDW vs SLW: भारतीय महिला टीम ने 3 गेंद में गिराए 3 विकेट लेकिन गेंदबाज की नहीं बल्कि टीम की हुई हैट्रिक, जानें पूरा खेल

By Twinkle Chaturvedi On October 15th, 2022
INDW vs SLW: भारतीय महिला टीम ने 3 गेंद में गिराए 3 विकेट लेकिन गेंदबाज की नहीं बल्कि टीम की हुई हैट्रिक, जानें पूरा खेल

वूमेंस एशिया कप (WOMENS ASIA CUP) 2022 का फाइनल मुकाबला आज 15 अक्टूबर तो भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) और श्रीलंका महिला टीम (SRILANKA WOMEN TEAM) के बीच सिलहट क्रिकेट स्टेडियम बांग्लादेश में खेला जा रहा था। भारतीय महिला टीम ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर सातवीं बार एशिया कप अपने नाम कर लिया है। इस जीत पर सबसे बड़ा हाथ भारतीय गेंदबाजों का हैं। आज श्रीलंकाई टीम मात्र 65 स्कोर ही बना पाई थी। आज भारतीय टीम ने मिलकर हैट्रिक लेकर श्रीलंका को उधेड़ लगा दी हैं।

भारतीय टीम ने ऐसे पूरा किया हैट्रिक

भारतीय टीम आज पहले गेंदबाजी करने उतरी थी, भारत ने अपनी इस पारी में इतना शानदार प्रदर्शन दिखाया कि वह यहां से ट्रॉफी अपने कर चुकी थी।  गेंदबाजों ने हैट्रिक लेने की कोशिश की लेकिन वह हो नहीं पाया। लेकिन  टीम ने मिलके हैट्रिक ले लिया। दरअसल यह बात चौथे ओवर की हैं। जब श्रीलंकाई टीम अपना पहला विकेट खो चुकी थी।

चौथा ओवर गेंदबाज रेणुका सिंह (RENUKA SINGH) कर रही थी। पहली दो गेंदे तो नॉर्मल ही थी। लेकिन तीसरी गेंद पर श्रीलंका की बल्लेबाज हर्षिता आऊट हो गयी। चौथी गेंद पर जो विकेट गिरा वह रेणुका के खाते में नहीं टीम के खाते में गया इस गेंद पर दूसरी ओपनर अनुष्का संजीवनी रन आऊट हो गयी। पांचवी गेंद पर रेणुका ने हसिनी परेरा को आऊट कर दिया। इस तरह से पूरे टीम एफर्ट के चलते हैट्रिक पूरा किया गया।

स्मृति मंधाना को भी देना होगा क्रेडिट

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था  भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को मात्र 65 रनों पर ही रोक दिया। 66 रन का पीछा करने उतरी  खिलाड़ी स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने 25 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 51 रनों की नाबाद पारी खेली।

स्मृति मंधाना ने विनिंग शॉर्ट मारकर सातवां एशिया कप जीता दिया। स्मृति के विनिंग शॉर्ट से फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई जब उन्होने श्रीलंका के खिलाफ ही छक्का लगाकर 2011 वर्ल्ड कप जीतवाया था।

Tags: भारत बनाम श्रीलंका, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, रेणुका सिंह, वूमेंस एशिया कप 2022, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर,