Asia Cup 2022 से बाहर होने की कगार पर खड़ी भारतीय टीम, उठ रहे कप्तान रोहित शर्मा और कोच पर सवाल

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 टूर्नामेंट के सुपर 4 में टीम इंडिया लगातार दो मैच हारी और लगभग फाइनल में जाने से बाहर हो चुकी है । बीते मंगलवार को हुए श्रीलंका और भारत के मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हार दी। टीम इंडिया के पिछले 3 दिन में लगातार दूसरी हार यह साबित हुई। इससे पहले रविवार को पाक ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया था। लगातार हार के बाद रोहित की सेना पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं।
टीम इंडिया हुई एशिया कप से बाहर
श्रीलंका से हाल मिलने के बाद भारतीय टीम के लिए फाइनल में पहुंचना एक सपना हो चुका है। उसके लिए टीम इंडिया को ना केवल आखरी में जीतना होगा बल्कि यह भी दुआ करनी पड़ेगी कि अफगानिस्तान अपना अगला मुकाबला जीते टीम इंडिया जब एशिया कप के लिए यूएई रवाना हुई तो भारत के क्रिकेट फैंस को खिताबी हैट्रिक की पूरी आशा थी कि 99 रोहित शर्मा की अगुवाई में 2018 में एशिया कप अपने नाम किया था।
उस सीरीज के तत्कालीन कप्तान विराट कोहली को आराम मिला था। विराट सभी फॉर्मेट के कप्तानी छोड़ चुके हैं और टीम इंडिया की बागडोर को रोहित शर्मा के हाथों में दिया गया है।
रोहित के लिए बड़ा टूर्नामेंट
अगर रोहित शर्मा की कप्तानी के बारे में बात करें तो टीम इंडिया की जीत का प्रतिशत शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में भारत ने बहुत सारे मुकाबले जीते हैं। फिलहाल साल 2021 में कप्तानी संभालने के बाद रोहित एशिया कप के लिए एक बड़ा टूर्नामेंट था।
बीते रिकॉर्ड को देखते हुए टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की सबसे फेवरेट टीम थी लेकिन उनका यह जलवा दुबई के मैदान पर नहीं दिखाई दिया और लगातार दो मैच हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट के लगभग बाहर हो चुकी है, जिस तरीके से टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपना करतब दिखाया है उसे हेड कोच के साथ-साथ रोहित की आर्मी पर भी काफी सवाल खड़े हो रहे हैं।
भारतीय टीम की कलेक्शन पर सवाल
–टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर शुरु से ही सवाल उठते दिखाई दे रहे हैं। खासकर तेज गेंदबाजी क्रम में जिस तरीके से गेंदबाजों को चुना गया। वह समझ में ही नहीं आ रहा है। टीम इंडिया के पास बुमराह के चोटिल होने के बाद भी शमी का विकल्प था लेकिन सेलेक्टर्स ने उनको नजरअंदाज किया।
–आवेश खान का पिछला प्रदर्शन निराशाजनक होने के बावजूद भी सिलेक्टर्स ने उन को टीम में शामिल किया और वह वेस्टइंडीज दौरे पर रन लुटाते दिखाई दिए थे एशिया कप टूर्नामेंट में भी उन्होंने यही काम किया अब सवाल यह उठता है कि दीपक चाहर को स्टैंड बाय में क्यों रखा गया। जबकि एक समय था वह ठीक में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हुआ करते थे।
–टूर्नामेंट में रविंद्र जडेजा को जब चोट लग गई तो उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया फिर उनको मौका क्यों नहीं दिया गया। अक्षर का पिछला प्रदर्शन ऑलराउंडर के तौर पर बहुत अच्छा था अक्षर की जगह बैटिंग आलराउंडर दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना ही टीम को भारी पड़ गया।
–जरूरत पड़ने पर हुड्डा 1-2 ओवर डाल सकते थे जबकि अक्षर का काम पहले गेंदबाजी का है। लोअर ऑर्डर में अक्षर शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं। यही नहीं वह जब टीम इंडिया ने फिनिशर के द्वारा कार्तिक को जगह दी तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में पंत को शामिल क्यों किया गया। अनुभव को तवज्जो क्यों नहीं दी गई।
राहुल द्रविड़ भी नहीं बचे सवालों से
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वजह साफ है कि जल्द ही t20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा,लेकिन टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन की तलाश अभी तक जारी है। अभी प्रयोग का दौर चल रहा है। एशिया कप 2022 टूर्नामेंट में प्रयोग कर हैं। खिलाड़ियों को मौका दिया गया लेकिन अब तक ये नहीं खोज पाया है कि नंबर 4 पर कौन बल्लेबाज बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगा। साल 2019 वर्ल्ड कप में भी यही पोजीशन हुई थी जिसके लिए टीम इंडिया का लिए बड़ा सरदर्द बना था।
Tags: Asia Cup 2022, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा,