Asia Cup में पाकिस्तान के खिलाफ अगर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने किया खराब प्रदर्शन, तो खत्म हो सकता है क्रिकेट करियर

इस समय विश्व में सभी टीमें Asia Cup को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। एशिया कप के बाद t20 विश्व कप भी होना है। एशिया कप का शेड्यूल जारी हो चुका है। एशिया कप का पहला मुकाबला 27 अगस्त को खेला जाएगा। जिसके बाद एशिया कप का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। एयर भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में हार का सामना करना पड़ता है।
तो भारतीय टीम के इन तीन खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर बहुत ही खतरे में आ जाएगा। अगर यह तीन खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में खराब प्रदर्शन करते हैं तो इन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कहना पड़ सकता है।
1. विराट कोहली

विराट कोहली एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना 100 वा इंटरनेशनल t20 मैच खेलने जा रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय अपने दौर के सबसे खराब प्रदर्शन से गुजर रहे हैं। विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ अपने शतक का सूखा खत्म करना चाहेंगे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले 2 सालों में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।
2. दिनेश कार्तिक

आईपीएल सीजन 2022 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद एक बार फिर से दिनेश कार्तिक टीम इंडिया की तरफ से एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन वह जरा सा भी अगर खराब प्रदर्शन करते हैं। तो उन्हें टीम इंडिया से बाहर होना पड़ सकता है। क्योंकि उनकी जगह पर भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक विस्फोटक फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
3. रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम की तरफ से बहुत ही कम t20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले हैं। रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम के सबसे सीनियर गेंदबाजों में से एक है। लेकिन वह अगर पाकिस्तान के खिलाफ खराब प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें टीम इंडिया से बाहर जाना पड़ सकता है।
Tags: भारतीय किकेट टीम, रविचंद्रन अश्विन, विराट कोहली,