IND vs ENG: नियमों का उल्लंघन करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं भारतीय खिलाड़ी, बीसीसीआई द्वारा जारी नियमों की उड़ा रहे हैं धज्जियां

भारतीय टीम (INDIA TEAM) 1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेलने वाली हैं। भारत (INDIA) इस वक्त सीरीज में 2-1 से आगे हैं। लेकिन भारत के लिए संकट के बादल अभी हटे नहीं हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) कोरोना पॉजिटिव हैं और अब तक उनके टेस्ट मैच खेलने के ऊपर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई हैं। बीसीसीआई (BCCI) ने कोरोना को देखते हुए भारत के खिलाड़ियों के कई नियम भी बनाए हैं। लेकिन खिलाड़ी सरेआम उनका उल्लंघन करने के ऊपर तुले हुए हैं।
सरेआम नियमों का उल्लंघन कर डिनर करती नजर आई भारतीय टीम
भारतीय टीम 1 जुलाई से इंग्लैंड का दौरा करने वाली हैं जिसमें वो 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने वाली हैं। लेकिन इंग्लैंड दौरे के शुरू होने से पहले भारतीय टीम और फैंस की सबसे बड़ी चिंता रोहित शर्मा को कोरोना संक्रमित होना हैं। अब तक उनके हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
रोहित के कोरोना होने के बावजूद भी भारतीय टीम बाज नहीं आ रही हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने नियमों को तोड़ते हुए एक रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए नजर आए हैं। बीसीसीआई ने रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम को खिलाड़ियों को बाहर घूमने से मना किया था।
लेकिन भारतीय खिलाड़ी बिना मास्क पहने सरेआम घूमते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों की एक फोटो सामने आई हैं जिसमें विराट कोहली (VIRAT KOHLI) , शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) , श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) और टीम के अन्य खिलाड़ी रेस्टोरेंट में खाना खा रहे हैं।
पहले भी कोरोना के कारण रोकी गई हैं टेस्ट सीरीज
आपको यह बात बता दे कि भारत जब पिछले साल टेस्ट सीरीज खेल रही थी। तब कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण सीरीज को रोक दिया गया था। अभी भी कोरोना का माहौल ठीक नहीं हुआ हैं। इंग्लैंड का भी एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। और इंग्लैंड में भी रोज कोरोना के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम को दिमाग लगाकर सूझबूझ से काम करना चाहिए। एक गलती से ही भारी सुकसान उठाना पड़ सकता हैं।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ने इस सीरीज के लिए बायो बबल ना रखने की योजना बनाई थी। बायो बबल ना होने की वजह से ही खिलाड़ी बीसीसीआई के नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों के लगातार ऐसे रवैये को देखकर बीसीसीआई इन पर कड़ा कदम उठाने का भी सोच सकती हैं।
Tags: इंग्लैंड दौरे, बीसीसीआई, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,