हद है यार! आंखो के सामने गिरी महिला और पोज देने में व्यस्त रहा ये भारतीय खिलाड़ी, लोगों ने जमकर लगाई फटकार

हद है यार! आंखो के सामने गिरी महिला और पोज देने में व्यस्त रहा ये भारतीय खिलाड़ी, लोगों ने जमकर लगाई फटकार

भारतीय खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ी को वैसे तो बड़े सम्मान की नज़रों से देखा जाता है. लेकिन इस वक़्त इन्ही खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है. दरअसल, बीते दिन मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा ने एक पार्टी ऑर्गेनाइज की थी. जिसके बाद जब फोटो और विडियो वायरल हुए तब इनके फैंस ने खूब आलोचना की.

भारतीय खिलाड़ी की हो रही आलोचना, आप भी जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, रोहित शर्मा का जन्मदिन 30 अप्रैल को है, लेकिन उन्होंने इसके लिए एडवांस में ही पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी में मुंबई इंडियंस के लगभग सभी खिलाड़ी पहुंचे थे. इस पार्टी में तमाम उनके पुराने यार दोस्त भी शामिल हुए थे.

रोहित शर्मा की इस पार्टी में गेंदबाज धवल कुलकर्णी भी शामिल हुए थे. इस पार्टी के ही दौरान गेंदबाज धवल कुलकर्णी का एक फोटो खूब वायरल हो रहा है.  धवल कुलकर्णी नए विवादों में घिर गए हैं. दरअसल पार्टी में ऐसी घटना हुई जिसके बाद से उनको खूब ट्रोल किया जा रहा है.

धवल कुलकर्णी ने किया ऐसा काम अब लोग कर रहे ट्रोल

बता दें की, जब धवल कुलकर्णी इस पार्टी में पहुंचे थे तब अचानक से गेट पर एक महिला सड़क पर गिर जाती है और धवल उस लड़की को गिरते हुए भी देखते हैं. लेकिन वह उसकी मदद करने की बजाय मीडिया के सामने पोज देने लगते हैं.

इस घटना के बाद मानिए इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, एक यूजर ने लिखा है कि उनके मन में महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है.

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: Gujarat Titans को लगा बड़ा झटका, इस खिलाड़ी ने आईपीएल के बीच किया टीम को छोड़ने का फैसला

Exit mobile version