इस भारतीय टीम के खिलाड़ी के पिता को हुई जेल, करोड़ो रूपयों की चोरी का लगा हैं इल्जाम

By Twinkle Chaturvedi On June 8th, 2022
इस भारतीय टीम के खिलाड़ी के पिता को हुई जेल, करोड़ो रूपयों की चोरी का लगा हैं इल्जाम

भारत (INDIA)  के पूर्व खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा (NAMAN OJHA) के पिता वीके ओझा (VK OJHA) को पुलिस ने 6 जून की शाम को मध्यप्रदेश के बैतुल में स्थित मुलताई से गिरफ्तार कर लिया हैं। नमन ओझा के पिता पर करीब सवा करोड़ रूपए की चोरी का आरोप लगा हैं। नमन के पिता ने ग्राम जौलखेड़ा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सवा करोड़ रूपए का लेनदेन किया था। इस बैंक के मैनेजर और वीके ओझा के ऊपर कई सारी धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं।

इस वजह से नमन ओझा के पिता की हुई गिरफ्तारी

Naman Ojha announces his retirement - The Hindu

भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा के पिता वीके ओझा को चोरी के मामले में पुलिस ने पकड़ लिया हैं। मुलताई के एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर नमन के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है और एक दिन बाद पुलिस रिमांड के लिए भेज दिया गया हैं। मुलताई थाना प्रभारी सुनिल आटा ने बताया हैं कि वीके ओझा को सवा करोड़ रूपए के गबन मामले में गिरफ्तार किया गया हैं।

वीके ओझा ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जौलखेड़ा शाखा में साल 2013 में लगभग सवा करोड़ रूपए का लेनदेन हुआ था। जिसके बाद बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी हुई थी। मामले से संबंधित सभी आरोपी गिरफ्त में थे लेकिन नमन ओझा के पिता फरार चल रहे थे। जिसके बाद बड़ी लंबे समय के जांच पड़ताल के बाद वीके ओझा की गिरफ्तारी की गई।

नमन ओझा के पिता पर कई धाराओं में हुआ है केस दर्ज

Naman Ojha's father detained for cheating bank - The Watchdog

धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हुए नमन के पिता वीके ओझा पर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया हैं। वीके ओझा ने करीब सवा करोड़ रूपए का गबन किया हैं। जिसकी वजह से उनके ऊपर धारा 409,420,467,468,471,120बी,34 और आईटी एक्ट की धारा 65,66 के तहत मामला दर्ज किया गया था। लेकिन वो काफी समय से फरार ही चल रहे थे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत से उन्हें गिरफ्तार किया हैं।

Tags: नमन ओझा, भारतीय क्रिकेट टीम, वीके ओझा,