आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं भारतीय टीम के चयनकर्ता

By Shadab Ahmad On May 28th, 2022
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं भारतीय टीम के चयनकर्ता

आईपीएल (IPL) के महासंग्राम के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का पूरा फोकस इंटरनेशनल क्रिकेट पर होगा। आईपीएल की खिताबी भिड़ंत से पहले ही बीसीसीआई (BCCI) ने साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे के लिए दो अलग-अलग टीमों की घोषणा कर दी है। अब सिर्फ आयरलैंड के दौरे के लिए टीम की घोषणा होनी शेष है।

आयरलैंड और भारत का मुकाबला 26 जून से होना है। इसमें 2 टी20 मैच खेले जाने हैं। आयरलैंड दौरे के दौरान टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को स्थान मिल सकता है। हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि वो कौन से 3 खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं।

1-राहुल त्रिपाठी

आईपीएल (IPL) के पिछले दो सीजन से राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अभी तक यह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। पिछले सीजन में केकेआर की ओर से खेलते हुए इन्होंने 391 रन बनाए थे। इस सीजन में उनको सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उनको खरीदा था। इस  सीजन में भी राहुल त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी की है।

वो सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 14 मैचों में 413 रन बनाए हैं। अब जल्द ही चयनकर्ता आयरलैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा करने वाले हैं। इसमें राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) का नाम हो सकता है। इसका कारण यह है कि इनको भारतीय टीम में शामिल किए जाने की मांग लगातार फैंस की ओर से की जा रही है।

2-मोहसिन खान

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी मोहसिन खान (MOHSIN KHAN) ने शानदार गेंदबाजी की है। यह इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के सबसे अहम गेंदबाज रहे। ये तेज गेंदबाजी करने के साथ रन को रोकने व विकेटों को निकालने में कामयाब रहे हैं।

इनकी इस गेंदबाजी के बाद भी साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के दौरे पर इनको भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि आयरलैंड दौरे पर यह खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा होगा। इस सीजन में मोहसिन खान (MOHSIN KHAN) ने 5.97 की इकोनॉमी से 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं।

 3-संजू सैमसन

संजू सैमसन (SANJU SAMSON) श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के दौरे में वो टीम का हिस्सा नहीं हैं जबकि इस सीजन में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया है। साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA)और इंग्लैंड (ENGLAND) के दौरे में संजू सैमसन का नाम न होने के बाद कई लोगों ने संजू सैमसन को लेकर चयनकर्ताओं को कटघरे में खड़ा किया है।

जबकि आईपीएल 2022 में  15 मैचों में 150 के स्ट्राइक रेट से 421 रन बनाए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अब आयरलैंड की टीम में उनको स्थान मिलना लगभग तय है। चर्चा तो यहां तक भी है कि इनको बतौर कप्तान पेश किया जा सकता है लेकिन यह टीम की घोषणा के बाद ही तय हो पाएगा।

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, मोहसिन खान, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन,
Exit mobile version