India vs Pakistan के महामुकाबले में पाक टीम खेलेगी हाथ पर बांधकर काली पट्टी, जानिए क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह

India vs Pakistan: आज 7:30 बजे से पाकिस्तान और भारत के बीच महा मुकाबला शुरु हो गया है। इस महा मुकाबले पर दुनिया भर के देशों की निगाहें टिकी हुई है। दोनों देशों के फैंस की दिल की धड़कनें तेज हो रही है। भारत आज 10 महीने बाद चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला खेलने जा रहा है। जिसको लेकर दोनों ही टीमें तैयार हो चुकी हैं और अब बस कुछ ही समय बाद यह मुकाबला देखने को मिलेगा।
वहीं इसी बीच बहुत दिलचस्प बात सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी टीम हाथ पर काली पट्टी बांधकर भारत के खिलाफ मैच खेलने वाली है। अब आप लोग सोच रहे होंगे आखिर ऐसा पाकिस्तान टीम क्यों करने वाली है हाथ पर काली पट्टी बनाने के पीछे की वजह क्या है। तो आइए आगे आर्टिकल में इसके पीछे की पूरी वजह जानते हैं।
हाथ पर काली पट्टी बांधकर खेलेगी पाकिस्तान टीम
दरअसल कुछ ही समय बाद भारत और पाकिस्तान का मैच शुरू होने वाला है जिसमें सुना जा रहा है कि पाकिस्तान टीम हाथ पर काली पट्टी बांधकर मैच खेलने वाली है । दरअसल हाल ही में पाकिस्तान के कई इलाके बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ है।
बारिश और बाढ़ के कारण भूस्खलन व अन्य घटनाओं में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है पाकिस्तान के मंत्री राणा सनाउल्ला ने इस बात की जानकारी दी है कि देश में बाढ़ से करीब 33 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
अब तक 1000 से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं। इसी वजह से पाकिस्तानी क्रिकेटर टीम इस घटना से दुखी है और दुख व्यक्त करने के लिए भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरने वाली है इसके पीछे एक और भी बड़ी वजह है इससे बाबर आजम की टीम अपने देश की एकजुटता को भी दर्शना चाहती है।
पाक टीम करेगी बल्लेबाजी
आपको बता दे भारत बनाम पाकिस्तान के इस महा मुकाबले पर दुनिया भर के देशों की निगाहें टिकी हुई हैं। भारत पाकिस्तान के इस महा मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने का न्योता भेजा है। भाई आपको बता दें पिछले साल 2021 में t20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को करारी हार का सामना कराया था।
इस बार रोहित शर्मा मे जीतकर पिछली मिली हार की पूर्ति करने की कोशिश करेंगे। वहीं पाकिस्तान टीम भी पिछली बार मिली जीत को इस बार भी जीत में बदलने की कोशिश करेगी दोनों ही टीमें जमकर मुकाबला खेलेंगी। इस मुकाबले में भारत की टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है वहीं पाकिस्तान के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Tags: India vs Pakistan, पाकिस्तान, भारत, मंत्री राणा सनाउल्ला,